गुरुग्राम में त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की युवती के साथ एक पीजी में हुई भयावह घटना का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि युवती का लिव-इन पार्टनर शिवम उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर जलाया। इसके साथ ही आरोपी ने मारपीट का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। अधिकारी ने बताया कि कस्टडी में पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी युवती के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। घटना के दौरान युवती ने अपने चंगुल से भागकर अपनी मां को फोन किया और मदद मांगी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। शिवम को गिरफ्तार कर कस्टडी में लिया गया है। पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम की एक नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, युवती का लिव-इन पार्टनर शिवम (19 वर्ष) लगातार तीन दिनों तक उस पर जुल्म करता रहा। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। इसके दौरान पीड़िता के हाथ, मुंह, पैर और प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर जख्म हुए, जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़िता ने अस्पताल में अपना बयान पुलिस को दिया, जिसमें उसने बताया कि आरोपी उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता ने अपनी मां को फोन करके मदद मांगी और इस तरह वह आरोपी के चंगुल से बच पाई।
चाकू से वार, प्राइवेट पार्ट में आग लगाई, न्यूड वीडियो बनाए
दिल्ली में एक महिला ने अपने साथी पर भयंकर हमले और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी ने उसे बार-बार पीटा और उसके साथ क्रूरता दिखाई। जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को आरोपी ने पीड़िता को बेरहमी से मारा। आरोप है कि आरोपी ने स्टील की बोतल से उसके सिर पर हमला किया, सिर को दीवार और फर्नीचर से टकराया, साथ ही मटका भी उसके सिर पर फोड़ दिया। आरोपी ने उसके पैर में चाकू से कई बार वार किए और उसे धमकी दी कि वह उसे इतना मारेगा कि वह चल भी नहीं पाएगी और कभी मां नहीं बन सकेगी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके न्यूड वीडियो बनाए हैं और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
ऐप से हुई दोस्ती और फिर लिव इन पार्टनर बने
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी की दोस्ती पिछले साल सितंबर में सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से शुरू हुई थी। कुछ ही समय में दोस्ती प्यार में बदल गई और बातचीत शादी के वादे तक पहुंच गई। दोनों लगभग डेढ़ से दो महीने से सेक्टर-69 के एक पीजी में लिव-इन में रह रहे थे। हालांकि, शादी को लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी होती थी। आरोपी को छात्रा के चरित्र पर शक था। गुरुवार की रात दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते आरोपी ने छात्रा पर लात और मुक्के बरसाना शुरू कर दिए। पीड़िता के हाथ, मुंह और पैरों पर गंभीर निशान मिले हैं। इसके पहले की घटना में आरोप है कि आरोपी ने स्टील की बोतल और मटका पीड़िता के सिर पर फोड़ा, पैर में चाकू से वार किया, प्राइवेट पार्ट पर सेनिटाइजर डालकर आग लगाने की कोशिश की, और न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी।
मां का फोन आया तो बच गई जान
सहज संयोग से उस समय पीड़िता की मां ने फोन किया। बेटी की चीखें सुनकर मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि महिला लहुलुहान हालत में पड़ी थी और आरोपी उसे पीट रहा था। पुलिस प्रवक्ता संदीप तूरन ने बताया कि आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट के दौरान युवती गंभीर रूप से घायल हुई। आरोपी ने उसका हाथ मरोड़ दिया और पैरों पर चोट के निशान बने। इतना ही नहीं, युवती के चेहरे को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे डंडे से पीटा गया हो। उसका चेहरा नीला पड़ गया और आंख भी सूज गई। जानकारी के अनुसार, पीड़िता GD Goenka University student में बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा हैं और मूल रूप से उत्तरी त्रिपुरा की निवासी हैं। युवती की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी अपने पार्टनर के चरित्र पर शक करता था, इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


