SL vs ENG T20 WC : टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी है. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 95 रन पर ऑलआउट कर दिया। दसुन शनाका को छोड़कर कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज 15 रन से ज्यादा नहीं बना पाया. फील सॉल्ट की शानदार बल्लेबाजी और विल जैक्स के घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड ने 51 रन से श्रीलंका के खिलाफ मैच जीता. 

श्रीलंका ने जीता था टॉस 

 इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड ने फील सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के लिए सॉल्ट ने 40 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए. सॉल्ट के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. विल जैक्स ने 21, हैरी ब्रूक ने 14, सैम करन ने 11, जोस बटलर ने 7, टॉम बेंटन ने 6, लियाम डेवसन ने 6 और जैकब बैथेल ने 3 रन बनाए, जबकि जैमी ओवरटन 10 रन बनाकर नाबाद रहे. श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेलालागे को तीन विकेट मिले, जबकि दिलशान मादुशांका और महीश तीक्ष्णा को दो-दो सफलता मिली. वहीं, दुश्मंता चमीरा ने एक विकेट अपने नाम किया. दूसरी पारी में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पाथुम निसंका का बल्ला आज नहीं चला. बाकी खिलाड़ी भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. विल जैक्स ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. वहीं लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद को अपने-अपने स्पेल में 2-2 विकेट मिले. वहीं ओवरटन ने 1 विकेट झटका. इस तरह पूरी श्रीलंका टीम 100 रन के भीतर यानी 95 रन पर सिमट गई. 

श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका की प्लेइंग 11

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H