ZIM vs WI T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें आज आमने-सामने हैं। मुंबई के वानखेड़े अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा बड़ा स्कोर बनाते हुए जिम्बाब्वे को 255 रनों का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज की ओर से सिमरन हेट मायर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 34 बाल पर 85 रनों की दमदार पारी खेली।

T20 World Cup 2026 के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन
टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज को एक मजबूत और खतरनाक टीम माना जाता है। दो बार विश्व कप जीत चुकी यह टीम ग्रुप स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सुपर-8 में पहुंची है। वहीं, जिम्बाब्वे ने भी इस विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और सह-मेजबान श्रीलंका को मात देते हुए अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और सुपर-8 में प्रवेश किया।
वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों टीमों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में संतुलित और सटीक प्रदर्शन किया है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड एनगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ।
मैच कहां देखें लाइव?
जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें; पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


