Today’s Top News : रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से हुई. राज्यपाल ने विष्णु देव सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत किया. इसमें विकसित छत्तीसगढ़ 2047 विजन के अलावा किसान, महिला और जनजातीय सशक्तिकरण, नक्सल उन्मूलन और बस्तर विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना विस्तार, औद्योगिक निवेश और स्टार्टअप प्रोत्साहन के साथ डिजिटल गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधार शामिल है.

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को राज्य की मजबूत और संतुलित अर्थव्यवस्था का प्रमाण बताया है. समृद्ध किसान, मजबूत उद्योग और विस्तृत सेवा क्षेत्र को विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव करार दिया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट 2026 पेश होने की पूर्व संध्या प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई. इसमें नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, उप नेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए. कांग्रेस विधायकों ने सदन में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है, जिसमें धर्मांतरण विधेयक का विरोध भी शामिल है. वहीं कांग्रेसियों ने विधायक लखमा को सत्र में शामिल होने की अनुमति के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार जताया.

बिलासपुर. शहर में सराफा व्यवसायी से 17 फरवरी को हुए लूटकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी शहर में कांट्रेक्ट किलिंग का ठेका लेकर आए थे. इसके अलावा तीन अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का षड्यंत्र रचा था. इसमें होटल व्यवसायी से लूट की कोशिश, एक ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी और व्यापारी व भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की सुपारी लेकर आए थे. उसे शहर के एक बदमाश प्रवृत्ति के युवक ने इन सब कामों की सुपारी दी थी. 7 आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है.

रायपुर. डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) निधि से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ACB ने आरोपी पूर्व IAS अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी अपराध क्रमांक 02/2024 (DMF प्रकरण) में विस्तृत विवेचना के बाद की गई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ओवरटाइम भुगतान घोटाले के बड़े मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 44/2024 के तहत की गई है.

रायपुर. शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सालभर जेल में बिताने के बाद पहली बार सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए. विधानसभा में पहुंचने के बाद लखमा ने कांग्रेस-भाजपा विधायकों से मुलाकात की, भाजपा विधायकों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया.

रायपुर. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कुलसचिव एवं वर्तमान उप कुलसचिव शैलेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया गया है. इसका आदेश उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय ने जारी किया है.

कोरबा. जिले के दर्री क्षेत्र के केसी जैन मार्ग पर सोमवार सुबह जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर चलाया. सरकारी जमीन पर फार्म हाउस, मकान और गार्डन बनाकर कब्जा किए बैठे 135 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी करने के बाद अवैध कब्जे को जमींदोज किया गया. यह कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट पेश करने से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने एक तरफ राज्यपाल के अभिभाषण के ठीक दूसरे दिन बजट पेश करने पर आपत्ति जताई, वहीं दूसरी ओर उन्होंने सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं होने का आरोप मढ़ते हुए बजट को लेकर नाउम्मीदी जताई है.

रायपुर/बिलासपुर/दुर्ग/बालोद. छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दर्दनाक हादसों की खबरें सामने आई है. इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बालोद जिले में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. इन हादसों में कुल 4 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

रायपुर/बलरामपुर. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आज से तीन दिनों तक हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है. रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से बदली छाई हुई है. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई तो वहीं बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में जमकर ओले भी गिरे.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण में पेश किया साय सरकार का ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047 विजन’, नक्सल उन्मूलन के साथ बस्तर का विकास सरकार की प्राथमिकता…

छत्तीसगढ़ विधानसभा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, GSDP में 11.57% बढ़ोतरी का अनुमान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आर्थिक सर्वेक्षण को बताया राज्य के मजबूत और संतुलित अर्थव्यवस्था का प्रमाण…

छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन के पटल पर रखा बीते वित्तीय वर्ष का खाका…

छत्तीसगढ़ बजट 2026 : कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सदन में सरकार को घेरने की बनी रणनीति, महंत बोले- कांग्रेस करेगी धर्मांतरण विधेयक का विरोध

बजट के एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- इस बार भी बजट से नहीं कोई उम्मीद…

DMF घोटाला : एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS अनिल टुटेजा गिरफ्तार, 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड

CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला : कमीशन मामले में अनवर ढेबर गिरफ्तार, करोड़ों की गड़बड़ी की जांच तेज

खबर का असर : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव निलंबित, जेम पोर्टल से खरीदी में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई

सालभर जेल में बिताने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, भाजपा नेताओं से मिले गले…

सराफा कारोबारी लूटकांड का खुलासा : अंतर्राज्यीय गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार, भाजपा पार्षद की हत्या, लूट और सेंधमारी की भी तैयारी थी, पढ़िए चाैंकाने वाले खुलासे…

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर : रायपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश, बलरामपुर में गिरे ओले, दिखें VIDEO

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर : रायपुर समेत चार जिलों में सड़क हादसे, आरक्षक और 3 युवकों की मौत, कई घायल

CG News : IED की चपेट में आकर STF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर

प्रधान आरक्षकों की बेटियों ने बढ़ाया मान: स्वाति पैंकरा ने प्रथम प्रयास में सिविल जज परीक्षा में हासिल की सफलता, संध्या कौशिक ने एमबीबीएस में टॉप कर 5 गोल्ड मेडल किए हासिल

उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप : मरीज के परिजनों का प्रदर्शन, कहा – इलाज के नाम पर हुई हत्या, 25 लाख लूटे गए

प्रशासन का चला बुलडोजर : 135 अवैध कब्जाधारियों के फार्म हाउस और मकानों को किया गया जमींदोज, 90 एकड़ सरकारी जमीन कराई गई खाली