MP Morning News: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सदन में मंगलवार को विभागीय वार बजट पर चर्चा होगी। नगरीय विकास, जनजातीय कार्य, स्कूल, शिक्षा, परिवहन, उच्च शिक्षा पर चर्चा होगी। बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। वहीं ध्यानाकर्षण में जमीन बंदोबस्त और नहर सीमेंटीकरण का मामला उठेगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने का मामला उठाया जाएगा। इसके साथ ही भोपाल गैस त्रासदी, राहत और पुनर्वास तथा लोक परिसंपत्ति विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10 विधानसभा में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1.40 बजे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। शाम 4.35 बजे कार्तिक मेला ग्राउंड आगमन, यहां ग्रामीण डाक सम्मेलन शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5.15-6.05 बजे उज्जैन हेलीपैड से भोपाल वापसी होगी। शाम 7 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे का भोपाल दौरा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी आज भोपाल दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता राजधानी में आयोजित किसान महाचौपाल में शामिल होंगे। राहुल गांधी दोपहर 12 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे और करीब दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 बजे भोपाल एयरपोर्ट से जवाहर चौक जाएंगे। दोपहर 1:55 बजे जवाहर चौक पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे किसान महा चौपाल में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक किसान चौपाल में रहेंगे। राहुल गांधी डेढ़ घंटे किसानों से संवाद करेंगे। दोपहर 3:35 बजे जवाहर चौक से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 4:15 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
अमेरिका के साथ ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
अमेरिका के साथ ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन अटल पथ पर होगा। इस सम्मेलन को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। दोनों नेता दोपहर एक बजे भोपाल और 1:50 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। राहुल-खड़गे के साथ मंच पर 250 नेता बैठेंगे। इस कार्यक्रम में एक लाख किसानों के शामिल होने का दावा किया गया है। मुख्य रूप से भोपाल के आसपास के 11 जिलों के किसान सम्मिलित होंगे।
राजधानी के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक एमएलए रेस्ट हाउस, एमएलए क्वार्टर, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, टीटी नगर, मालवीय नगर, जवाहर चौक, प्रियदर्शनी और गंगौत्री भवन। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मीनाखेड़ी, बैरागढ़ चीचली, सतगढ़ी, गेहूंखेड़ा, अमराई। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक दीपड़ी में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


