CG Budget 2026-27: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बार का थीम संकल्प पर आधारित है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 10 नई योजनाओं की घोषणा की गई है।
बजट में ग्रामीण रोजगार से लेकर शहरी विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और कनेक्टिविटी तक कई नई योजनाएं शुरू की गई है। यह बजट सीधे आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाला बजट है।


प्रमुख नई योजनाएं और प्रावधान
- मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना – 200 करोड़ रुपए
शहरी विकास और आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन के लिए विशेष प्रावधान। - मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना – 200 करोड़ रुपए
दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने की पहल। - CG ACE (Assistance for Competitive Examination – Udaan: Shikhar: Manzil) – 33 करोड़ रुपए
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन और सहायता। - CG VAYU – Chhattisgarh Viability Assistance for Yatri Udaan – 30 करोड़ रुपए
क्षेत्रीय हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने और यात्री सुविधा विस्तार हेतु योजना। - CG आस्था पथ (शक्ति-पीठ भ्रमण) योजना – 5 करोड़ रुपए
धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से। - रानी दुर्गावती योजना – 15 करोड़ रुपए
महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के लिए विशेष प्रावधान। - स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना – 100 करोड़ रुपए
प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्कूल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए। - मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना – 10 करोड़ रुपए
जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग प्रदान करने हेतु। - लखपति दीदी भ्रमण योजना – 5 करोड़ रुपए
महिला स्व-सहायता समूहों की प्रेरणा और प्रोत्साहन के लिए भ्रमण कार्यक्रम। - CG युवा दर्शन योजना – 5 करोड़ रुपए
युवाओं को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी स्थलों के भ्रमण का अवसर।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा सुधार और बुनियादी ढांचे के विस्तार के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है, जिसके लिए विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


