कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द निवासी संजय यादव पुत्र रामनरायन यादव उम्र 48 ने सोमवार की रात्रि में अपने लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गजानंद चौबे मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

असलहे से खुद को गोली मारी

बताते हैं कि किसी बात को लेकर सोमवार को दोपहर में कुछ आपसी विवाद हुआ था। उसके बाद शाम को अपने मित्रों के साथ कही पार्टी खाने गये थे । पार्टी खाकर रात में लगभग एक बजे घर आए और रोज की तरह अपने कमरे में सोने चले गए। और रात को ही संजय यादव ने अपने लाइसेंसी असलहे से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।

READ MORE: ‘UP को मिले 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव…’,सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन CM योगी का बड़ा बयान, कहा- जेवर एयरपोर्ट को वैश्विक MRO हब बनाने की तैयारी

सुबह नास्ता करने के लिए उनका छोटा भाई महेंद्र यादव जब बुलाने गया तो दरवाजा अंदर से बन्द था। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो पिछे खिड़की से जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा की असलहा उनके सिरहाने जमीन पर गिरा है और खुन गिरा है। यह देखकर चिल्लाने लगा।

READ MORE: मौत के बाद जागा सिस्टम! बिना लाइसेंस का चल रहा B.N. सर्जिकल सेंटर सीज, प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा था दम

उसकी आवाज सुनकर सभी लोग इकट्ठा हो गये । और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और जांच पड़ताल में जुटी है।