लखनऊ। सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘नए उत्तर प्रदेश’ में Safety भी है, Stability भी है और Speed भी है। Singapore Business Federation द्वारा आज सिंगापुर में आयोजित Uttar Pradesh Investors’ Roadshow में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रतिष्ठित बिजनेस लीडर्स के साथ सार्थक चर्चा एवं विभिन्न MoU का आदान-प्रदान भी हुआ।
सभी निवेशकों का हृदय से अभिनंदन
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आने वाला इन्वेस्टमेंट न केवल सुरक्षित है, बल्कि दुनिया में सबसे अधिक संभावनाओं को आगे बढ़ाने वाला भी सिद्ध होगा। उत्तर प्रदेश के Potential को Performance में बदलने के लिए सकारात्मक योगदान हेतु सिंगापुर में भारत के माननीय उच्चायुक्त और उनकी पूरी टीम का हार्दिक आभार एवं सभी निवेशकों का हृदय से अभिनंदन।
READ MORE: बरसाना में लड्डुओं की बारिश! लाड़ली जी मंदिर से रंगोत्सव का भव्य आगाज
मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगापुर में हुए संवाद के बाद उत्तर प्रदेश को लेकर वैश्विक निवेशकों की धारणा में “360 डिग्री का बदलाव” देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में निवेश के लिए करीब ₹1 लाख करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जबकि ₹60 हजार करोड़ से अधिक के निवेश समझौते (MoU) भी हो चुके हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


