CG News : गौरव जैन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. जिले के कोटमी-सकोला क्षेत्र में प्रस्तावित नई शराब दुकान का विरोध शुरू हो गया है. स्थानीय महिलाओं ने विरोध में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने शराब दुकाने खोले जाने के आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांगी की है. महिलाओं का कहना है कि नई शराब दुकान खुलने से कानून व्यवस्था बिगड़ती है. इसलिए इसपर रोक लगनी चाहिए.


कलेक्टर से रोक लगाने की मांग

कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि जहां भी शराब दुकान होती हैं. वहां आए दिन लड़ाई-झगड़ा, मारपीट और सड़क दुर्घटनाएं होती है. नशे के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर बना रहता है. नई शराब दुकान खोलने का निर्णय अनुचित और निराधार है. इस निर्णय पर तत्काल रोक लगाए जाए. साथ ही क्षेत्र को नशा मुक्त घोषित करने की भी मांग की गई है.
मांग पूरी नहीं पर आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय महिलाओं का कहना है कोटमी सकोला क्षेत्र में नई शराब दुकान खोले जाने को लेकर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो वह सड़क पर उतरकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगी. इसरकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

