India-US Trade Deal: टैरिफ (Tariff) पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में मिली हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक के बाद एक बड़ा झटका दे रहे हैं। अब उनकी नजर सोलर एनर्जी सेक्टर (Solar energy sector) पर है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से सौर आयात (solar imports) पर 126 प्रतिशत टैरिफ (126% Tariff) लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह कदम इंडिया-यूएस ट्रेड डील को खतरे में डाल सकता है। ट्रेड डील को लेकर दोनों देशों के बीच अंतिम बातचीत चल रही है।
यह फैसला ऐसे समय आया है जब कुछ हफ्ते पहले नई दिल्ली और वॉशिंगटन ने भारत-यूएस व्यापार समझौते का ढांचा तय किया था। इसमें भारतीय निर्यात पर पहले 50 प्रतिशत का टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने का प्रावधान था। इससे पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के पुराने टैरिफ को असंवैधानिक करार दिया था।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने यह शुल्क इसलिए लगाया क्योंकि उसे लगा कि भारत ने अपने घरेलू सोलर पैनल निर्माण को अनुचित तरीके से सब्सिडी दी, जिससे भारतीय उत्पाद अमेरिकी निर्माताओं की तुलना में सस्ते हो गए। इसके अलावा विभाग ने इंडोनेशिया के लिए 86 से 143 प्रतिशत और लाओस के लिए 81 प्रतिशत प्रारंभिक शुल्क तय किया।
क्यों अमेरिका ने उठाया ये कदम?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत से सौर ऊर्जा उत्पादों के आयात पर 126% का प्रारंभिक शुल्क निर्धारित किया है। वहीं इंडोनेशिया के लिए ये प्रारंभिक शुल्क 86% से 143%, जबकि लाओस के लिए 81% तय किया गया है। ये इंपोर्ट ड्यूटी रेट्स विदेशी सब्सिडी को देखते हुए निर्धारित किए गए हैं। अमेरिका का मानना है कि इससे इन देशों के निर्यातकों को घरेलू सोलर एनर्जी प्रोड्यूशरों के उत्पादों की तुलना में कम कीमत पर अपने उत्पाद बेचने की अनुमति मिलती है। ट्रंप प्रशासन द्वारा भारी भरकम टैरिफ लगाने के इस कदम का उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को लाभ पहुंचाना है।
भारत पर कहां और कैसे असर?
अमेरिका द्वारा Solar Energy Products पर प्रारंभित आयात शुल्क करीब 126% किए जाने का सीधा असर इस सेक्टर से जुड़े भारतीय निर्यात और इससे संबंधित कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमर्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों को देखें, तो साल 2024 में अमेरिका द्वारा भारत से किए सोलर एनर्जी इंपोर्ट की वैल्यू 792.6 मिलियन डॉलर रही थी और इसमें पिछले कुछ सालों की तुलना में जोरदार उछाल दर्ज किया गया था। वहीं जिन तीन देशों को ट्रंप ने निशाने पर लिया है। बीते साल इन देशों से करीब 4.5 अरब डॉलर मूल्य के सोलर एनर्जी प्रोडक्ट आयात किए गए थे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


