मुरादाबाद. हैवानियत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 4 दरिदों ने 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किया. दरिदों ने 6 महीने तक किशोरी को अपने हवस का शिकार बनाया. मामले की जानकारी तब हुई, जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी और जांच कराने पर डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ‘सनातन विरोधी अजय सिंह बिष्ट’… होर्डिंग लगवाकर कांग्रेस नेता का CM योगी पर बोला हमला, शंकराचार्य के मुद्दे पर कही बड़ी बात
बता दें कि पूरा मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत करते हुए बताया कि गांव के कुछ दूर ही परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए कुछ महीने पहले गया था. जहां पत्नी भी खाना बनाने का काम किया करती थी. इसी दौरान 70 साल का तहजीब पहुंचा और बेटी को डरा धमकाकर अपने साथ खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया. इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया.
इसे भी पढ़ें- पाखंड के लिए बेटी की बलि! मां ने देवस्थल पर कुल्हाड़ी से बच्ची की काटी गर्दन, जानिए कत्ल की खौफनाक दास्तां
उसके दूसरे दिन से तहजीब ने किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. इस बीच वह अपने 3 दोस्तों को भी लाया और किशोरी के साथ चारों ने मिलकर बारी-बारी से कई महीने रेप किया. डर के मारे किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया. वहीं जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो मां डॉक्टर के पास लेकर पहुंची. जांच कर डॉक्टर ने किशोरी के प्रग्नेंट होने की जानकारी दी. जिसके बाद मां ने पूछताछ की तो किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी. पीड़िता के पिता ने तहजीब, आलम, कल्लू और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


