Mamata Banerjee Attack On Modi Government: मोदी सरकार ने केरल (Kerala) का नाम बदलकर ‘केरलम’ (Keralam) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केरल के नाम बदलने को मंजूरी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर ‘राजनीतिक भेदभाव’ का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ (Bangla) करने का प्रस्ताव वर्षों से धूल फांक रहा है। केंद्र इसे मंजूरी नहीं दे रहा है।
ममता बनर्जी ने तीखे शब्दों में कहा, “चूंकि वे ‘बंगाल विरोधी’ हैं, इसलिए हमारे प्रस्तावों को कभी स्वीकार नहीं करते। केरल में माकपा (CPIM) और भाजपा के बीच मिलीभगत है, इसलिए वहां का रास्ता साफ कर दिया गया। ममता बनर्जी ने केरल का नाम ‘केरलम’ करने की मंजूरी पर केंद्र को घेरते हुए बंगाल के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने याद दिलाया कि 2018 में विधानसभा से पारित ‘बांग्ला’ नाम का प्रस्ताव वर्षों से लंबित है।
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के जायज अधिकारों को हमेशा नकारा गया है। हमने अपनी विधानसभा में बिल पास किया है और इसे कई बार केंद्र सरकार को भेजा है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हमें मीटिंग के दौरान लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है क्योंकि राज्य का नाम ‘W’ से शुरू होता है। ममता बनर्जी की नाराजगी ऐसे वक्त पर सामने आई है जब केरल की तरह ही पश्चिम बंगाल भी विधानसभा चुनावों की दहलीज पर खड़ा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए चौथी जीत की उम्मीद कर रही है तो वहीं बीजेपी को उम्मीद है कि राज्य में मुख्य विपक्षी दल बनने के बाद अब सत्ता में आ सकती है।
पश्चिम बंगाल नाम बदलने का विवाद पुराना
पश्चिम बंगाल नाम बदलने का विवाद नया नहीं है। फरवरी 2025 में भी तृणमूल कांग्रेस के सांसद ऋतब्रत बनर्जी ने राज्यसभा में ‘जीरो ऑवर’ के दौरान यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने याद दिलाया था कि जुलाई 2018 में ही पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सर्वसम्मति से राज्य का नाम ‘बांग्ला’ करने का प्रस्ताव पारित किया था। टीएमसी का तर्क है कि यह नाम राज्य के इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है, फिर भी केंद्र ने इसे ठंडे बस्ते में डाल रखा है।
AITC का ‘मगरमच्छ के आंसू’ वाला तंज
तृणमूल कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय दोनों नेता बंगाल की संस्कृति के प्रति प्यार का नाटक करते हैं, लेकिन असल में वे ‘बांग्ला-विरोधी’ हैं। पार्टी ने कहा कि किसी राज्य की पहचान का सम्मान होना चाहिए, लेकिन बंगाल के साथ हो रहा यह भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


