CG Crime News : रमेश सिन्हा, महासमुंद. छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने अतंर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है. दो कार में ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट में सप्लाई करने जा रहे 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक महिला तस्कर भी शामिल है. चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा मिला. इसकी कीमत 68.50 लाख रुपए आंकी गई है. एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा: गिग वर्करों की सुरक्षा और अधिकारों पर अजय चंद्राकर ने उठाये सवाल, सरकार का जवाब- केंद्र के नियम का करेंगे इंतजार…

ईको (ओ डी 19 टी 6003) और टोयोटा कार (एम एच 01 बी के 4102) से आ रही कार को नेशनल हाइवे 53 पर रेहटीखोल पर नाकेबंदी कर रोका गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों कार गांजा लेकर जा रहे हैं. पूछताछ में कुछ महाराष्ट तो कुछ ने ओडिशा का निवासी होना बताया, एक बिहार का रहने वाला है. तलाशी लेने पर टोयोटा कार की डिक्की से प्लास्टिक बोरी के अंदर गांजा रखा हुआ पाया. यह कुल 137 किलों गांजा था, जिसकी बाजार में कीमत 68.50 लाख रुपए है. आरोपियों ने बताया कि वह ओडिशा के अंगुल से गांजा को महाराष्ट के अकोला ले जाया जा रहा था.
गांजा तस्करों के कब्जे से 7 मोबाईल, 11,400 कैश को जप्त किया गया है. वहीं आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा (20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इस कार्रवाई से पुलिस को पूरे सप्लाई चैन को तोड़ने में सफलता मिली है.
गिरफ्तार आरोपियो का नाम (CG Crime News)
01- शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40साल साकिन एवं थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओडिशा
02 बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 साल साकिन छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओडिशा
03- महिला निलो फार शफी पति मो0शफी उम्र 40 साल साकिन फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र
04- सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 साल साकिन पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र,
05-नरोत्तम बेहरा पिता गोविन्द बेहरा उम्र 40 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा
06- सुशील साहू पिता निलंकठ साहू उम्र 34 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा
07- दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 साल साकिन चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला पुर्णिया बिहार
08-शेख जब्बार पिता शेख जफफार उम्र 27 साल साकिन फिरदोस कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


