लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज टोक्यो, जापान में आयोजित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो में सहभाग किया। इस दौरान सीएम योगी ने भारत-जापान संबंधों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गहराई का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, विशाल बाजार और निवेश-अनुकूल नीतियों को रेखांकित किया।

देश के विकास में अपना योगदान

सीएम योगी ने भारत-जापान आर्थिक सहयोग को नई ऊर्जा देने के लिए जापान के उद्योगपतियों एवं बिजनेस लीडर्स को विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ बीमारू नहीं, बल्कि भारत की इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बनकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। 9 साल में UP की अर्थव्यवस्था तीन गुनी हुई और एयर कनेक्टिविटी में UP ने सबसे बड़ी सफलता प्राप्त की।

READ MORE: रेप, ब्लैकमेलिंग और गैंगरेप! 6 महीने तक 4 दरिदों ने 13 साल की किशोरी का नोचा जिस्म, दहला देगी दरिंदगी की दास्तां

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि Land of the Rising Sun, जापान में आयोजित Uttar Pradesh Investment Roadshow में आज प्रतिष्ठित इंडस्ट्री लीडर्स से सार्थक संवाद कर उन्हें ‘नए उत्तर प्रदेश’ में निवेश हेतु आमंत्रित किया। आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ बीमारू नहीं, बल्कि भारत की इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बनकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है।

READ MORE: ‘सनातन विरोधी अजय सिंह बिष्ट’… होर्डिंग लगवाकर कांग्रेस नेता का CM योगी पर बोला हमला, शंकराचार्य के मुद्दे पर कही बड़ी बात

सीएम योगी ने राजदूत का जताया आभार

जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक व उनकी पूरी टीम सहित India-Japan Business Coordination से जुड़े पदाधिकारियों का हृदय से आभार।