रायपुर. अर्जुन सिंह की विरासत कार्यक्रम में राजधानी रायपुर पहुंचे अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने महत्वपूर्ण बयान दिया. राजधानी रायपुर में दिवंगत कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह की बेटी ने अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन के बैनर तले अर्जुन सिंह की तेंदूपत्ता नीति– “मजदूर से मालिक” सेमिनार का आयोजन किया था. सेमिनार में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए.

सेमिनार में शामिल होने राजधानी पहुंचे अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पार्टी को देश में जहर घोलने वाला बताया. इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी को भी जहर घोलने वाला बताया.

अपने लंबे चौड़े बयान में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश में जहर घोलने का काम किया है. भाजपा हिंदुओं को और ऑल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी मुसलमानों को भड़काती हैं. नक्सलवाद को भी लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कभी नक्सलवाद का समर्थक नहीं हो सकती, हम अहिंसा के समर्थक हैं. सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए अधिकारियों के शोषण के खिलाफ जो उनकी लड़ाई थी. हम उस मांग के समर्थन में थे, लेकिन हिंसा के खिलाफ थे. मध्यप्रदेश में हमने एक भी सांप्रदायिक दंगा भी होने नहीं दिया.

कार्यक्रम को लेकर अर्जुन सिंह ने कहा कि हर ग़रीब के जुबान पर अर्जुन सिंह जी का नाम है. अर्जुन सिंह की विचारधारा की जीत होगी और नफरत ज़्यादा दिन तक बर्दास्त नहीं कर पाएंगे, युवा वर्ग भी अब समझने लगा है कि हमे शिक्षा, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

देश के मूल निवासी हैं आदिवासी : दिग्विजय सिंह 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अर्जुन सिंह की स्मृति में जो जैसा करे वह कम है. उन्होंने आदिवासियों को देश का मूल निवासी बताया. उन्होंने कहा कि हम लोग सेंट्रल एशिया से आये हैं और हमने आदिवासियों को जंगल तक धकेल दिया है. कांग्रेस कभी नक्सलवाद का समर्थक नहीं हो सकती , हम अहिंसा के समर्थक हैं. सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए अधिकारियों के शोषण के खिलाफ जो उनकी लड़ाई थी हम उस मांग के समर्थन में थे लेकिन हिंसा के खिलाफ थे.

मध्यप्रदेश से ज्यादा प्यार छत्तीसगढ़ में मिला : दिग्विजय 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब तक छत्तीसगढ़ साथ था हम जीतते थे, छत्तीसगढ़ अलग हुआ तो हम चुनाव हारने लगे. मुझे मध्यप्रदेश से ज्यादा प्यार छत्तीसगढ़ में मिला है. जिन्ना और सावरकर की वजह से देश का बंटवारा हुआ है. बीजेपी हिंदुओं को भड़काती है, एआईएमआईएम मुसलमानों को भड़काती हैं. केवल दो पार्टियों के वोट बढ़ रहे हैं. राहुल ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुल पाई.

भूपेश बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना

कार्यक्रम में शामिल होने आए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सारे फैसले अमेरिका से हो रहे हैं. युद्ध रुकवाने और ट्रेड डील का फैसला अमेरिका ने लिया है.