कमल वर्मा, ग्वालियर। बरेठा टोल नाका पर धमकी भरी चिट्ठी फेंकने और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। बदमाशों को पकडने के लिए पुलिस को करीब 300 से अधिक सीसीटीवी खंगाले।पूछताछ में पता चला है कि एक साल पहले पिता के साथ जाते समय टोल पर उनका विवाद हुआ था, उसी का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है।
यात्रीगण कृपया ध्यान देंः होली त्यौहार पर भोपाल मंडल से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
आरोपियों पर 10 हजार का था इनाम
दरअसल ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र बरेठा टोल कर्मचारी रोहित कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बूथ नंबर सात पर बाइक से 2 युवक आए। कुछ दूरी पर खड़े रहे और फिर एक युवक पैदल पिस्टल लेकर उसके पास आया। उसके पास पहुंचने पर उसने एक पत्र दिया और मैनेजर को देने की कहा। साथ ही पर्ची फेंककर धमकी दी थी पर्ची में लिखा था “या तो हाइवे बनाओ या फिर टोल हटाओ” आकाश भदोरिया जैसा अब कोई नही मरेगा। पिस्टल से मेरे ऊपर लगातार पांच राउण्ड फायर किए। किसी तरह अपनी जान बचाई। इस मामले में पुलिस SSP धर्मवीर सिंह यादव ने आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था।
1 आरोपी हादसे में मौत आकाश भदौरिया का परिचित
पकड़े गए बदमाशों में अश्वनी भदौरिया निवासी वीरेन्द्र नगर थाना सिटी कोतवाली भिण्ड हाल ही में बैंक कॉलोनी बड़ागांव, निखिल चौहान निवासी ग्राम टिल्डा जिला गाजीपुर (उ.प्र.) है। अश्वनी भदौरिया सड़क हादसे में कुछ दिन पहले हुई मौत आकाश भदौरिया का परिचित और भिंड से जुड़े मुद्दों के लिए संवेदनशील है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बुलेट, 2 हेलमेट, 1 पिस्टल 32 बोर व 1 जिंदा राउण्ड बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


