Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में बुधवार देर रात चली लंबी चर्चा के बाद नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विभाग का पक्ष रखते हुए राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मंत्री खर्रा ने घोषणा की कि जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर से जवाहर नगर कच्ची बस्ती की ओर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। विधायकों की मांग पर इसके मूल प्लान में संशोधन किया गया है। अब यह रोड ट्रांसपोर्ट नगर से शुरू होकर अरण्य भवन तक प्रस्तावित है। वैशाली नगर और आसपास के क्षेत्रों में मेट्रो की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। साथ ही, गलता गेट पर नया मेट्रो स्टेशन बनेगा ताकि आमेर जाने वाले पर्यटकों को सुविधा मिले।
धार्मिक पर्यटन और मास्टर प्लान
उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर जयपुर के आराध्य गोविंद देव जी मंदिर में 100 करोड़ रुपये की लागत से भव्य कॉरिडोर का निर्माण होगा। प्रदेश के 115 शहरों का नया मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार मास्टर प्लान और जोनल प्लान एक साथ बनाए जाएंगे। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के दायरे में अब 646 नए गांव शामिल किए जाएंगे।
इन शहरों में आएंगी नई आवासीय योजनाएं
सरकार ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में आवास की किल्लत दूर करने के लिए नई स्कीम लाने का ऐलान किया है। इसमें हनुमानगढ़, नागौर, उदयपुर और बूंदी, प्रतापगढ़, जयपुर और किशनगढ़ शामिल है।
पढ़ें ये खबरें
- Chardham Yatra 2026 : अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम, भीड़ में बाबा केदारनाथ के दिवाने सबसे ज्यादा
- रायसेन में ‘अग्नि’ का तांडव: आंधी-तूफान से फैली आग, 5 जानवरों की जलकर मौत, कई घर भी चपेट में आए
- IPL 2026: चेन्नई से हार के बाद भी प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है मुंबई, ये है पूरा समीकरण
- CM डॉ. मोहन 3 मई को देंगे बड़ी सौगात, इंदौर -पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का करेंगे भूमि-पूजन
- चित्रकूट नोड में जल्द होगा BEL की यूनिट का शिलान्यास, सीएम योगी ने की कार्यों की समीक्षा

