Rajasthan News: उदयपुर। प्रधानमंत्री का पीआरओ होने का दावा कर राजस्थान सरकार की हाउसिंग बोर्ड कमेटी अथवा शहरी विकास कमेटी में सदस्य बनाने का झांसा देकर 50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में भूपालपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दिनेशभाई पुत्र सोमाभाई पटेल निवासी अशोकनगर ने गुजरात के गांधीनगर निवासी निर्भय सिंह पुत्र किशोर सिंह राव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसकी आरोपी से पहचान मित्र दक्षेस पटेल के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने अपनी पुत्री प्रियंका कुंवर के विवाह के लिए उदयपुर में गार्डन देखने के बहाने संपर्क बढ़ाया।
बातचीत में आरोपी ने खुद को प्रधानमंत्री का सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) बताते हुए उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी दिखाई, जिससे परिवादी को उसकी बातों पर विश्वास हो गया। परिवादी ने बताया कि 25 जनवरी 2023 को आरोपी की पुत्री का विवाह प्रताप गौरव केंद्र के पास स्थित एक गार्डन में हुआ, जिसमें वह भी शामिल हुआ था।
बाद में आरोपी ने परिवादी को अपनी सिफारिश से राजस्थान सरकार को हाउसिंग बोर्ड कमेटी अथवा शहरी विकास कमेटी में सदस्य बनवाने का आश्वासन दिया। इस एवज में आरोपी ने पांच करोड़ रुपए की मांग की और टोकन राशि के रूप में 50 लाख रुपए देने को कहा। उसने आरोपी की बातों में आकर अपनी कंपनी देव इंटरप्राइजेज के खाते से अलग-अलग समय पर 21 लाख रुपए आरोपी की ओर से बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर किए।
इसके बाद 24 जून 2023 को आरोपी उदयपुर स्थित परिवादी के कार्यालय पर आया और शेष 29 लाख रुपए यह कहकर ले गया कि अप्रैल 2025 तक उसका काम करवा दिया जाएगा। समय बीतने के बाद जब कोई प्रगति नहीं हुई तो परिवादी ने आरोपी से संपर्क करना शुरू किया, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा।
पढ़ें ये खबरें
- Chardham Yatra 2026 : अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम, भीड़ में बाबा केदारनाथ के दिवाने सबसे ज्यादा
- रायसेन में ‘अग्नि’ का तांडव: आंधी-तूफान से फैली आग, 5 जानवरों की जलकर मौत, कई घर भी चपेट में आए
- IPL 2026: चेन्नई से हार के बाद भी प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है मुंबई, ये है पूरा समीकरण
- CM डॉ. मोहन 3 मई को देंगे बड़ी सौगात, इंदौर -पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का करेंगे भूमि-पूजन
- चित्रकूट नोड में जल्द होगा BEL की यूनिट का शिलान्यास, सीएम योगी ने की कार्यों की समीक्षा
