T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अगर टीम इंडिया को जाना है तो सुपर 8 का आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना है. यह मुकाबला 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा. जो भी टीम हारेगी उसका सफर खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा, इसलिए यह मुकाबला करो या मरो की जंग माना जा रहा है. टीम इंडिया ने अपने पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाकर 72 रनों से बड़ी जीत हासिल की है.
इस मैच के बाद टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, क्योंकि उनके पिता का निधन हो गया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले ‘करो या मरो’ के मुकाबले से पहले रिंकू अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए घर लौट गए हैं. उनके पिता स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे. शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. अब रिंकू सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, इस बारे में अब तक कोई अपडेट नहीं मिला है.
रिंकू सिंह को क्रिकेट के इस मुकाम तक लाने में उनके पिता का कड़ा संघर्ष रहा है. सिलेंडर ढोने से लेकर बेटे को विश्व स्तर का स्टार बनाने तक, खानचंद सिंह रिंकू की सबसे बड़ी ताकत थे. वर्ल्ड कप के बीच उनका यूं चला जाना रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूटने जैसा है. रिंकू सिंह अगर टीम इंडिया में नहीं लौटते हैं तो कप्तान सूर्यकुमार यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकते हैं.
1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज से जंग है. माना जा रहा है कि इस मैच से पहले भले ही रिंकू टीम के साथ जुड़ जाएं, लेकिन बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट उनकी नाजुक इमोशनल स्थिति को देखते हुए उन्हें सीधे इतने हाई-प्रोफाइल मुकाबले में उतारने का जोखिम नहीं उठाना चाहेगा. रिंकू की गैरमौजूदगी में बैटिंग लाइनअप में कोई बदलाव नहीं दिखेगा. मध्यक्रम की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और तिलक वर्मा के कंधों पर होगी.
बैटिंग लाइनअप से नहीं होगी छेड़छाड़
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में 5 विकेट खोकर 256 रन ठोके थे. इसलिए कप्तान सूर्यकुमार यादव विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे. संजू सैमसन विकेटकीपर की भूमिका में बने रहेंगे, जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ऑलराउंड विभाग को मजबूती देंगे.
बॉलिंग डिपार्टमेंट में हो सकता है एक बदलाव
बॉलिंग डिपार्टमेंट में एक बदलाव किया जा सकता है. पिछले 2 मैचों में बेअसर रहे वरुण चक्रवर्ती को शायद रेस्ट दिया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो प्लेइंग 11 में एक मैच विनर स्पिनर लौट सकता है. अगर कप्तान सूर्या ने वरुण को बाहर रखा तो फिर कुलदीप यादव को मौका मिलना तय है. जो रिस्ट स्पिनर हैं और विकेट लेने के लिए वह पिच या कंडीशन के मोहताज नहीं हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


