Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस बार होली से पहले ही मौसम के मिजाज पूरी तरह बदल गए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 मार्च से गर्मी के तेवर और तीखे होंगे।

3 मार्च से और बढ़ेगा पारा, शुष्क रहेगा मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। 2 मार्च तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन 3 मार्च से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। सुबह 9 बजे के बाद से ही सूरज की किरणें परेशान करने लगी हैं।
प्रदेश के अन्य शहरों में भी पारा 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। जैसलमेर में तापमान 34.8 डिग्री, बीकानेर में 34.2 डिग्री और चूरू में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी दिन का पारा 32.5 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे लोग अब दिन में पंखे और कूलर का सहारा लेने लगे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Chardham Yatra 2026 : अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम, भीड़ में बाबा केदारनाथ के दिवाने सबसे ज्यादा
- रायसेन में ‘अग्नि’ का तांडव: आंधी-तूफान से फैली आग, 5 जानवरों की जलकर मौत, कई घर भी चपेट में आए
- IPL 2026: चेन्नई से हार के बाद भी प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है मुंबई, ये है पूरा समीकरण
- CM डॉ. मोहन 3 मई को देंगे बड़ी सौगात, इंदौर -पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का करेंगे भूमि-पूजन
- चित्रकूट नोड में जल्द होगा BEL की यूनिट का शिलान्यास, सीएम योगी ने की कार्यों की समीक्षा
