Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार (27 फरवरी) को विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रदेशवासियों के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए सीएम ने सरकारी कर्मचारियों, पेंशनधारियों, पत्रकारों और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि और मिड-डे मील सहायकों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और निम्न आय वर्ग को बड़ी राहत देगी।
पेंशन और मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि
मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर अब 1450 रुपये मासिक करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील सहायकों के मानदेय में भी 10 फीसदी का इजाफा किया गया है। पत्रकारों के सम्मान में ‘पत्रकार सम्मान निधि’ को 15,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है।
सीएम भजनलाल शर्मा की 10 बड़ी घोषणाएं-
- पेंशन वृद्धि: सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब 1450 रुपये मासिक।
- पत्रकार सम्मान निधि: सालाना राशि 15,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये की गई।
- दिवंगत पत्रकारों के लिए: दिवंगत पत्रकारों की पत्नी को मिलने वाली पेंशन 7,500 से बढ़ाकर 9,000 रुपये की गई।
- पत्रकार आवास योजना: हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से पत्रकारों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
- मानदेय बढ़ोतरी: मिड-डे मील और सहायकों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि।
- विधायक आवास व वेतन: विधायकों के लिए नई आवास योजना और महंगाई भत्ते के अनुसार वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव।
- दिव्यांगजन सहायता: 2500 दिव्यांगों को सरकार की ओर से निशुल्क स्कूटी दी जाएगी।
- डिजिटल विधानसभा: विधानसभा के सभी सदस्यों को नया मोबाइल टैबलेट मिलेगा।
- जनजाति स्वरोजगार: 5,000 जनजाति युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त लोन।
- कर्मचारी आवास: NBCC की तर्ज पर अगले 3 साल में राज्य कर्मचारियों के लिए 3000 फ्लैट्स का निर्माण।
इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न न्यायालयों में विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि को 250 करोड़ से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये करने की भी घोषणा की है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग फिर गलत वजह से सुर्खियों में, अबकी बार अधिक उम्र के अभ्यर्थी के चयन का लगा आरोप, भाजपा नेता ने गवर्नर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
- तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी: CM रेवंत रेड्डी से देवजी समेत अन्य नक्सली नेताओं ने की औपचारिक मुलाकात, 120 पुनर्वासित नक्सली पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा
- फिरोजपुर में पीलिया का कहर: 12 साल की बच्ची की मौत, एक दर्जन बच्चे बीमार, दूषित पानी बना कारण
- तेज खुशबू से आपका भी दुखने लगता है सिर, तो कहीं माइग्रेन का ट्रिगर तो नहीं …
- बेटी का चेहरा तक नहीं देख पाई मां प्रेमी ने की GNM छात्रा की हत्या, पत्नी बताकर श्मशान में जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार

