Pakistani Protest On Ali Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei ) की मौत के बाद मुस्लिम देशों में अमेरिका-इजराइल (US-Israel) के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू हो गया है. खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन की आग पाकिस्तान तक पहुंच चुकी है. अली खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान जल उठा है. खामेनेई की हत्या के विरोध में पाकिस्तान के कराची (Karachi) में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया. प्रदर्शनकारियों नेदूतावास परिसर के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ की. स्थिति बिगड़ने पर US कॉन्सुलेट में तैनात अमेरिकी के जवानों मिलिट्री ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी खामेनेई की की मौत के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी कांसुलेट के बाहर जमा हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी कांसुलेट के मुख्य गेट को तोड़ने की कोशिश की और परिसर में घुसने के प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, टायर जलाए और आगजनी की घटनाएं हुईं. इस दौरान “अमेरिका मुर्दाबाद”, “इजरायल मुर्दाबाद” और “ईरान जिंदाबाद” के नारे लगाए.
कराची से जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें साफ देखा जा सकता है कि बड़े संख्या में लोग यूएस कांसुलेट के बाहर हाथों में डंडे-लाठी लेकर हैं. लोग डंडे-लाठी से कांसुलेट के खिड़की और गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
US-इजरायल के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के बाद कराची में उग्र प्रदर्शन भड़क उठे. सैकड़ों लोग अमेरिकी कांसुलेट के बाहर जमा हुए, गेट तोड़कर अंदर घुस गए और पथराव और आगजनी की. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाए और ईरान के समर्थन में आवाज उठाई.
वीडियो में यह भी देखा गया कि लोगों ने अमेरिकी कांसुलेट में आग लगा दी है. आग की तेज लपटें आसमान की ओर उठती हुई दिखाई दे रही हैं, और धुएं के गुबार समूचे क्षेत्र में फैले हुए हैं.
कराची में जब अमेरिकी कॉन्सुलेट पर पाकिस्तानी नागरिकों ने हमला किया तो उसके बाद से ही वहां हालात बिगड़ने लगे। देखते ही देखते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसे देखते हुए वहां जब हालात काबू से बाहर हो गए तो प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


