प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में 2700 करोड़ रुपये के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. इन प्रोजेक्ट्स में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सेवाओं, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, शिक्षा, हेल्थकेयर और सस्टेनेबल ग्रोथ की परियोजनाए शामिल है. उद्घाटन समारोह में बोलते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब मैं पहले यहां आया था, तो मैंने BEST पुडुचेरी का मंत्र दिया था. BEST का मतलब है बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म. पिछले साढ़े चार सालों में यह विजन फल दे रहा है. पुडुचेरी में अच्छा शासन और विकास हुआ है.” मोदी ने कहा कि जब केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें मिलकर काम करती हैं तो रिजल्ट जल्दी आते हैं.

ये प्रोजेक्ट्स पुडुचेरी के लोगों की जिंदगी बदल देंगे- पीएम मोदी

पीएम ने आगे कहा, “ये प्रोजेक्ट्स पुडुचेरी के लोगों की जिंदगी बदल देंगे.” पीएम ने कई खास पहल शुरू कीं, जिनमें PM ई-बस सेवा इनिशिएटिव के तहत ई-बसों की शुरुआत, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन (CITIIS) इनिशिएटिव के तहत आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के लिए टेनमेंट, और सरकार के सीवरेज और पानी सप्लाई सेक्टर के अहम प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

पुडुचेरी को दिल्ली के एक परिवार का ATM बना रखा था

कांग्रेस ने पुडुचेरी को दिल्ली के एक परिवार का ATM बना रखा था. कांग्रेस और DMK विकास में बाधक हैं. अब वही ताकतें फिर से सत्ता के लिए भूखी हैं.मोदी आज तमिलनाडु में आठ नए बने रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. वे चेन्नई बीच चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन देश को समर्पित करेंगे. इसके बाद वह मदुरै में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे. NH-332A के मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन और NH-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन की फोर-लेनिंग का दोपहर करीब 3 बजे आधारशिला रखेंगे.

कांग्रेस और DMK के शासनकाल में पुडुचेरी के लोगों ने बहुत कष्ट झेले

डबल इंजन वाली सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों का जश्न मनाना महत्वपूर्ण है. लेकिन यह याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि पहले हालात कैसे थे. कांग्रेस और DMK के शासनकाल में पुडुचेरी के लोगों ने बहुत कष्ट झेले. वे वर्ष राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, अपराध और गरीबों की बदहाली से भरे थे. राशन की दुकानों में चावल नहीं मिलता था, वेतन में देरी होती थी, और सड़कों पर गुंडों और ड्रग माफियाओं का राज था.

पर्यटन पुडुचेरी की सबसे बड़ी ताकत- मोदी

पर्यटन पुडुचेरी की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है. सप्ताहांत में घूमने के लिए यह एक लोकप्रिय स्थान है और यहाँ पहले से ही हजारों पर्यटक आते हैं. ट्रेनें और हवाई जहाज हमेशा भरे रहते हैं. इसका श्रेय पुडुचेरी के लोगों के स्नेहपूर्ण व्यवहार को जाता है. आध्यात्मिक पर्यटन, पर्यावरण पर्यटन और स्वास्थ्य पर्यटन में निवेश के साथ, हम नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं.

चेन्नई से कनेक्टिविटी में सुधार किया जा रहा

ईस्ट कोस्ट रोड और ग्रैंड सदर्न ट्रंक रोड के जीर्णोद्धार के माध्यम से चेन्नई से कनेक्टिविटी में सुधार किया जा रहा है. पुडुचेरी और चेन्नई के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 1.5 से 2 घंटे हो जाएगा.

मोदी ने कहा- कनेक्टिविटी प्रगति की रीढ़

कनेक्टिविटी प्रगति की रीढ़ है. हम ग्रामीण और शहरी दोनों के इन्फ्र्स्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. एक ओर, सैकड़ों किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इनसे छात्रों, किसानों और छोटे व्यवसायों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है. वहीं दूसरी ओर, हम पुडुचेरी में यातायात जाम को कम करने के लिए भी काम कर रहे हैं. हमने पुडुचेरी शहर में 1000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा की है. इसमें 140 करोड़ रुपए का एक फ्लाईओवर भी शामिल है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m