Rajasthan News: राजस्थान के अलवर शहर में अरावली विहार थाना क्षेत्र के भाखेड़ा में एक पुराने मंदिर में शिवलिंग खंडित किए जाने के बाद भारी तनाव फैल गया है। मंदिर परिसर के पास ही एक मृत बछड़ा मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है और मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, भाखेड़ा स्थित कब्रिस्तान के समीप बने एक प्राचीन मंदिर में आज सुबह करीब 6:30 बजे जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने शिवलिंग को पूरी तरह खंडित पाया। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, दिनेश शर्मा और पूनम मीणा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मंदिर की मूर्तियों को निशाना बनाया जा रहा था। पहले नंदी की गर्दन और फिर गणेश जी की सूंड टूटी मिली थी, जिसे शुरुआत में बंदरों की हरकत समझा गया, लेकिन आज की घटना ने जानबूझकर की गई साजिश की ओर इशारा किया है।
घटनास्थल के पास एक मरे हुए बछड़े का मिलने पर ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके का धार्मिक माहौल बिगाड़ने के लिए शरारती तत्वों ने जानबूझकर इस कृत्य को अंजाम दिया है। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पढ़ें ये खबरें
- Chardham Yatra 2026 : अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम, भीड़ में बाबा केदारनाथ के दिवाने सबसे ज्यादा
- रायसेन में ‘अग्नि’ का तांडव: आंधी-तूफान से फैली आग, 5 जानवरों की जलकर मौत, कई घर भी चपेट में आए
- IPL 2026: चेन्नई से हार के बाद भी प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती है मुंबई, ये है पूरा समीकरण
- CM डॉ. मोहन 3 मई को देंगे बड़ी सौगात, इंदौर -पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का करेंगे भूमि-पूजन
- चित्रकूट नोड में जल्द होगा BEL की यूनिट का शिलान्यास, सीएम योगी ने की कार्यों की समीक्षा
