Lalluram Desk. होलिका दहन की अग्नि को अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है और इसकी राख को भी उतनी ही शक्तिशाली समझा जाता है। मान्यता है कि यह राख केवल जली हुई लकड़ियों का अवशेष नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होती है। कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, नजर दोष और ग्रह दोष से राहत मिलती है।

होलिका की राख और अग्नि से जुड़े कुछ सरल उपाय जीवन की बाधाओं को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

होलिका की राख घर के मंदिर या ईशान कोण में रखें। मुसीबत, इंटरव्यू या कोर्ट कचहरी जाते समय इसका तिलक लगाकर निकलें, नकारात्मकता दूर होती है।

नजर दोष या स्वास्थ्य समस्या में राख को माथे, गले और नाभि पर लगाएं। मान्यता है इससे रोग का प्रभाव कम होकर स्थिति में सुधार होता है।

होलिका से छोटी जलती लकड़ी लाकर घर में घुमाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होकर सुख और शांति का वातावरण बनता है।

शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या में उड़द, काले तिल, गुड़ आटे में गूंथकर शरीर से उतारें। काले कपड़े में बांधकर अग्नि में अर्पित करें।

कर्ज से मुक्ति के लिए सात हरी इलायची, 7 पीली कौड़ियां, 7 गोमती चक्र हल्दी या अष्टगंध संग पीले कपड़े में बांधकर अग्नि में डालें।

नौकरी समस्या में जल में चंदन या हल्दी मिलाकर परिक्रमा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: जपते हुए अर्पित करें।

दो लौंग और 9 काली मिर्च सिर से उतारकर अग्नि में डालें। नजर दोष से जुड़ी परेशानियां दूर होने की मान्यता है।

साबुत नारियल को 3 या 7 बार उतारकर होलिका में अर्पित करें। घर और परिवार की नजर दोष शांति के लिए यह उपाय किया जाता है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m