वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। होली पर्व में हुड़दंग करने से पहले 13 बदमाश युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, दो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं 11 वारंटियों पर भी कार्रवाई की गई।
सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि होली में शांती व्यवस्था बनाए रखने व लड़ाई झगड़ा कर अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सिरगिट्टी पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार क्षेत्र में संघन पेट्रोलिंग कर आशांति फैलाने वाले 3 आरोपियों के कब्जे से 3 नग धारदार चाकू जब्त कर गिरफ्तार किया गया। पिछले कई वर्षों से फरार 8 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया। अशांती फैलाने वाले 2 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस प्रकार सिरगिटटी पुलिस ने 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया है।

गिरफ्तार आरोपी
आरोपी राजेश ध्रुव (21) निवासी नयापारा सिरगिट्टी, लोकेन्द्र तिवारी (28) निवासी गुड़ीपारा धूमा, प्रमोद कुर्मी (23) निवासी वार्ड नंबर 12 सिरगिट्टी, राकेश ध्रुव (22) निवासी नयापारा सिरगिट्टी, पवन साहू (30) निवासी नयापारा सिरगिट्टी, चंदन गोस्वामी (18) निवासी नयापारा सिरगिट्टी, सुभाष साहू (18) निवासी नयापारा, दीप रोशन (20) निवासी विष्णु चौक तिफरा, तारन निर्मलकर (32) निवासी भैरव नगर तिफरा, सत्यनारायण यादव उर्फ बोदा (24) निवासी माता चौरा सिरगिट्टी, अमन श्रीवास (23) निवासी नयापारा सिरगिट्टी, सरेश यादव (29) निवासी नयापारा सिरगिट्टी, मुखी वर्मा (36) निवासी विष्णु चौक तिफरा पर पुलिस ने कार्रवाई की है।


