रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” और “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का पावन अवसर भी है. यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन और गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है.
मुंगेली. भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने सूखे नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक भाजपा पार्षद भी शामिल है, जिसका नाम लोकेश उर्फ लक्की कश्यप बताया जा रहा है. लोकेश नगर पंचायत जरहागांव वार्ड नंबर 4, मां महमाया वार्ड का पार्षद है.
दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों को राहत देने के लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है. रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में मालवाहक वाहनों की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति लगातार बन रही थी. खासकर रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है. वहीं हल्के मालवाहक वाहनों पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक (चार घंटे) की रोक रहेगी. यह व्यवस्था रायपुर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर लागू रहेगी. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस नए ट्रैफिक प्रबंधन से स्टेशन क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और यात्रियों की आवाजाही सुगम बनेगी.
बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली पर्व से पहले एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घूमाने के बहाने पीड़िता को नाबालिग अपनी बाइक से रजहि डैम के पास लेकर गया, जहां उसने गलत काम किया. इसी दौरान वहां पहुंचे दो हैवानों ने भी वीडियो बनाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया. पूरा मामला दल्लीराजहरा क्षेत्र का है.
कोरबा. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित शासकीय क्वार्टर में कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से पुलिस विभाग सहित आसपास के क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है.
खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम ईटार के पास स्थित साल्हेवारा बांध में रविवार को नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आया. घटना से गांव में शोक की लहर है. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
CG News : बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बच्चा झाड़ियों के सहारे बचा, गांव में पसरा मातम
दुर्ग जिले में नई गाइडलाइन दरें आज से लागू, जानिए कहां कितना है रेट…
CG Crime : कुत्ते की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अरोपी
‘छल्ला’ गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 युवकों को किया गिरफ्तार, नगदी, औजार और बाइक बरामद
पिकनिक बनी काल : 7 दोस्तों ने पहले की पार्टी, फिर तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत
CG News : हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
CG News : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ भाजपा पार्षद समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

