Today’s Top News : रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है.

बलौदाबाजार. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम करमदा में देर रात असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. शरारती तत्वों ने प्रतिमा का सिर तोड़कर अलग कर दूर फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया गया.

रायपुर. राजधानी रायपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

रायपुर. होली त्योहार के मद्देनज़र अंबेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधीक्षक डॉ. सोनकर द्वारा आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन के विशेष निर्देश दिए गए हैं.

बिलासपुर. कोटा क्षेत्र के करगीखुर्द में खुद को क्राइम ब्रांच का जवान बताकर युवकों ने ग्रामीण पर नशे का सामान बेचने का आरोप लगाकर 54 हजार की वसूली कर ली. इसके बाद किसान से भी वसूली कर ली. इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण ने युवकों की शिकायत कोटा थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट ने जमानत प्रदान कर दी. जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने यह आदेश जारी किया है. इस मामले में एडवोकेट हर्षवर्धन परगनिहा और शशांक मिश्रा ने पैरवी की. 

बिलासपुर. ईरान से जुड़े युद्ध हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़े असर ने कोटा के तीन युवकों की वापसी यात्रा को अनिश्चितता में डाल दिया है. दुबई घूमने के लिए गए कोटा के तीन युवकों की वापसी फ्लाइट लगातार रद्द हो रही है. पहले उनकी टिकट 28 फरवरी की थी, लेकिन उड़ान निरस्त हो गई. इसके बाद तीन मार्च की नई टिकट मिली, वह भी कैंसल हो गई. अब उन्हें पांच मार्च की फ्लाइट का टिकट मिला है और वे उसी के सहारे घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

रायपुर. उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक बताया है. आयोग ने कहा है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप और पारदर्शी ढंग से संपन्न की गई है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

CG BREAKING: राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा बनाई गईं भाजपा उम्मीदवार

CG News : असामाजिक तत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस की दखल से मामला हुआ शांत

CG BIG BREAKING : पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, अधीक्षक ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश

CG News : क्राइम ब्रांच का जवान बनकर ग्रामीण से उगाही, मामला दर्ज

आबकारी घोटाला मामला : पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

अभ्यर्थी चयन पर विवाद गहराया: PSC पर भाजपा नेता के गंभीर आरोप, आयोग ने कहा– नियमों के तहत हुआ चयन

Iran-Israel War : दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के 3 युवक, वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से कर रहे संपर्क

डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल: जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

CG Crime : पत्नी की हत्या कर गुमराह करता रहा पति, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

होली मिलन कार्यक्रम में बवाल: GGU में आपस में भिड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो वायरल