गाजियाबाद। जिले में होली से पहले एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां जीजा ने अपने साले की बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई लेकिन मोहल्ले के लोगों की सजगता से मामला खुल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
यह पूरा मामला जिले के बॉर्डर थाना क्षेत्र का है। जहां सोनिया नगर में राहुल नाम के युवक ने अपने साले विशाल की हत्या कर दी। युवक ने कैंची से इतने वार किए किए की विशाल की सांसें थम गई।पुलिस ने बताया कि राहुल की पत्नी टीना का अपनी सास लक्ष्मी के साथ आए दिन घर के काम को लेकर विवाद होता था। सोमवार शाम भी सास-बहु के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद राहुल ने अपनी पत्नी टीना के साथ मारपीट की।
जीजा ने साले पर किया हमला
टीना ने आपबीती अपने भाई विशाल को बताई। जिसके बाद विशाल अपने दो दोस्तों के साथ बहन के ससुराल पहुंच गया। जहां विशाल की राहुल व उसके भाई राजन से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद राहुल ने कैंची से अपने साले विशाल पर चार-पांच वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टीना ने तुरंत पिता को इसकी सूचना दी।
READ MORE: प्लीज हमारी मदद करो… चाचा के साथ भागने वाली दुल्हन का आया VIDEO, कहा- पति ने हाथ पांव बांधकर दुष्कर्म किया
इलाज के दौरान विशाल की मौत
सूचना मिलते ही विजयपाल मौके पर पहुंचे और विशाल को टीना व राजन के साथ निजी अस्पताल एडमिट किया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान रवाना कर दिया लेकिन मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
READ MORE: बहराइच में रफ्तार का कहर, SDM पयागपुर लिखी गाड़ी ने 4 लोगों को रौंदा, फिर…
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इधऱ- उधर छानबीन करने के बाद शव को ऑटो से बरामद किया। पुलिस ने शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, विशाल के पिता विजयपाल ने पुलिस से गुहार लगाई कि उनका इकलौता बेटा चला गया, अब कार्रवाई कर बेटी का घर उजाड़ना नहीं चाहते। उन्होंने अंतिम संस्कार की अनुमति देने की अपील की है। फिलफाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

