अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. शहाबगंज कस्बा क्षेत्र में एक युवक की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही शहाबगंज थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतक के भाई ने अपनी बुआ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. पुलिस सभी एंगल से जांच करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें- जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट, पिता ने केस करने से किया इनकार, कहा- इकलौता बेटा तो चला गया, अब बेटी का घर उजाड़ना नहीं चाहता
परिजनों के मुताबिक परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे शुभम मोदनवाल (25) मानसिक रूप से काफी तनाव में रहता था. मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुभम ब्लॉक मुख्यालय से कस्बे स्थित अपने पुराने घर गया था. काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए. जिसके बाद शुभम का भाई योगेश जब खोजते हुए घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर वह बगल के मकान के रास्ते अंदर गया. कमरे में साड़ी के फंदे से शुभम को लटका देख उसके होश उड़ गए.
इसे भी पढ़ें- प्लीज हमारी मदद करो… चाचा के साथ भागने वाली दुल्हन का आया VIDEO, कहा- पति ने हाथ पांव बांधकर दुष्कर्म किया
परिजन तत्काल उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियंका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- UP में कानून का बंटाधार! SP से शिकायत करने पर पूर्व प्रधान को जान से मारने की मिली धमकी, खत्म हो गया खाकी का खौफ?
मृतक के भाई ने स्थानीय थाने में अपनी बुआ के खिलाफ लिखित तहरीर दी है, जिसमें जमीन विवाद को आत्महत्या का कारण बताया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

