आगरा. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां 500 रुपए के लिए एक युवक की इस कदर पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

इसे भी पढ़ें- जीरो टॉलरेंस का ‘जीरो रिस्पॉन्स’! UP में बदहाल कानून व्यवस्था, युवकों ने पुलिस वालों की पिटाई कर फाड़ी वर्दी

बता दें कि पूरा मामला बल्केश्वर के अनुराग नगर का बताया जा रहा है. जहां कुछ युवक जुआं खेल रहे थे. इसी दौरान दीपू दिवाकर का कुछ लोगों से 500 रुपए को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने दीपू दिवाकर की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद युवक अपने घर पहुंचा और फिर रात में अपनी बहन को तबीयत खराब होने और पिटाई की जाने की जानकारी फोन पर दी.

इसे भी पढ़ें- आत्महत्या नहीं, हत्या है! घर में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, बुआ पर कत्ल की आशंका, जानिए पूरा मामला

उसके बाद दीपू की बहन मौके पर पहुंची तो दीपू अचेत मिला. जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां दीपू को मृत घोषित कर दिया गया. लोगों का कहना है कि दीपू वाल्मिकी समाज का था. इसी वजह से दिवाकर समाज के लोगों ने उसकी पिटाई की. हालांकि, पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक से होने की जानकारी सामने आई है.