शाहजहांपुर. हत्या की एक खौफनाक घटना सामने आई है. होली पर पति ने चाकू से पत्नी का गला काटकर मौत की नींद सुला दी. इतना ही पत्नी के प्रेमी पर तेजाब से हमला किया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. खूनीकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- मोहब्बत में एक और बीवी ‘बेवफा’: पंचायत सहायक बनते ही महिला ने दिया पति को धोखा, आशिक ने भी दी जान से मारने की धमकी
बता दें कि पूरा मामला चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज की बालाजी नगर कॉलोनी का है. जहां एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी. जिसकी वजह से महिला का पति काफी नाराज था. नाराजगी ऐसी कि होली के दिन यानी आज सुबह पत्नी के घर मुखौदा लगाकर पहुंचा और गेट खुलवाया. जैसे पत्नी के प्रेमी ने दरवाजा खोला, वैसे ही उसने तेजाब डाल दिया.
इसे भी पढ़ें- ‘तेरा किसी और के साथ…’, बीवी और बेटी को मारा चाकू, फिर खुद ने ही पुलिस को फोन कर दी जानकारी, हैरान कर देगी वारदात
उसके बाद पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. हालांकि, इस दौरान महिला के प्रेमी और उसके बीच हाथपाई भी हुई. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के पति और प्रेमी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है. महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है. मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

