अयोध्या. होली के दिन जश्न के बीच 2 किशोर मौत के आगोश में समा गए. नदी में नहाते वक्त दोनों की डूबने से मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों की लाश को बरामद किया. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

इसे भी पढ़ें- होली, हादसा और हाहाकारः सड़क किनारे ईंटों के ढेर से जा भिड़ी बाइक, 2 दोस्तों की मौत, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग

बता दें कि घटना रौनाही थाना क्षेत्र स्थित कलाफरपुर घाट पर सरयू नदी में घटी है. 4 किशोर होली खेलने के बाद नदी में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान मस्ती-मस्ती के चक्कर में चारों गहरे पानी में चले गए. जब चारो डूबने लगे तो बचाने के लिए चीख-पुकार मचाई. चारो को डूबता देख वहां मौजूद लोग बचाने के लिए नदी में कूद पड़े.

इसे भी पढ़ें- रंग से नहीं, खून से रंगा हाथः होली के दिन पति ने पत्नी को सुलाई मौत की नींद, प्रेमी पर तेजाब से हमला, जानिए मौत के खेल की खौफनाक दास्तां

हालांकि, लोग केवल 2 किशोरों की ही बचा सके. 2 की डूबने से मौत हो गई. जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का शव बरामद करने के लिए सर्च अभियान चलाया. काफी देर खोजबीन करने के बाद दोनों की लाश बरामद की गई. मृतकों की पहचान सुमित (15) और राज सैनी (16) के रूप में हुई है.