लखनऊ. होली मिलन समारोह के दौरान एक युवक को हैप्पी होली बोलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. युवक की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- बाप बना जल्लादः बाप ने बेटे की गला दबाकर की हत्या, जानिए दूसरी बीवी के चक्कर में क्यों खेला खूनी खेल

बता दें कि पूरा मामला दुबग्गा के बेगरिया कॉलोनी का है. जहां होली मिलन समारोह का आयोजन था. इसी दौरान पेंटर सूरज रावत (21) ने अपने पड़ोसी को ‘हैप्पी होली’ बोला. लेकिन पड़ोसी को ये बात बिल्कुल रास नहीं आई. पड़ोसी औऱ उसकी बहन युवक पर भड़के उठे और खरी-खोटी सुना दिया, जिसका युवक ने भी जवाब दिया. उसके बाद भाई-बहन ने मिलकर युवक पर चाकू से कई बार हमला कर दिया.

इसे भी पढ़ें- यहां तो अपना ही खूनी है! छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर सुलाई मौत की नींद, जानिए अपने ने क्यों बहाया अपने का खून

वहीं घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.