बीजापुर. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी अंकित सकनी ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. अंकित ने परीक्षा में 816वीं रैंक प्राप्त कर सिविल सर्विस परीक्षा क्रैक की है.


अंकित सकनी भैरमगढ़ निवासी सकनी चंद्रया के पुत्र हैं. उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे बीजापुर जिले और परधान समाज में खुशी का माहौल है. परिणाम घोषित होने के बाद से ही अंकित और उनके परिवार को लगातार फोन कॉल के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंकित की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी. उनकी उपलब्धि पर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों और परिचितों ने भी हर्ष व्यक्त किया है.
वहीं अंकित सकनी ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि मेरी प्राथमिकी शिक्षा मैने भैरमगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर रही बाद मैं BIT भिलाई में इंजीनियरिंग किया 2022 का पासआउट छात्र रहा. और यह मेरा UPSC का चौथा अटमेंट था, मैं इस क्षेत्र को कॉपी करीबी से देखा है, इसका मैं पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देना चाऊंगा चूंकि उनका मेरे पर बहुत स्पोर्ट रहा और मैं हमारे युवा साथियों से कहना चाऊंगा की अभी क्षेत्र की स्थिति पहले से बेहतर है तो सबसे पहले अपने लक्ष्य को सादिए, उसके बाद मेहनत करते रहिए लक्ष्य की प्राप्ति जरुर होगी.
आगे अंकित सकनी ने कहा कि अगर मुझे बस्तर जैसे क्षेत्र में काम करने का अवसर मिले तो मैं अवश्य करना चाऊंगा. चूंकि बस्तर के वादियों में जो सुकून है वो सुकून और कहीं नही.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

