CG Crime News : वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. न्यायधानी में शनिवार रात व्यापारी के साथ उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है. दुकान बंद करने के दौरान कार में कैश रखा दिया गया था. इस दौरान अज्ञात आरोपी मौका पाकर कार का गेट खोलकर पैसों से भरा बैग लेकर भाग निकला. इस बैग में लगभग 8 रुपए कैश थे. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

कार से बैग लेकर भागा आरोपी
जानकारी के मुताबिक, शहर के व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक 8 लाख रु की उठाईगिरी के शिकार हो गए हैं. उन्होंने शनिवार रात्रि करीब 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर अपनी कार में रखी. इसके पश्चात वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे. उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार का दरवाजा खोलकर कार में रखे बैग लेकर भाग निकला. बैग में करीब 8 लाख रुपए थे.
घटना की सूचना पर एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी की पतासाजी करने पुलिसकर्मियों के दिशा निर्देश दिए. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी आया है, जिसमें चोर की पूरी गतिविधि नजर आ रही है. घटना के बाद पुलिस ने शहर व आसपास के थानों को अलर्ट किया है. रेलवे स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक स्थानों में चौकसी बढ़ा दी गई है.
देखें वीडियो
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

