राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान स्वागत प्रोटोकॉल को लेकर उठे विवाद ने राजनीति में भी बहस तेज कर दी है. शिवसेना (UBT) के मुखपत्र ‘सामना’ के ताजा संपादकीय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जोरदार समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला गया है। लेख में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे के दौरान उठे प्रोटोकॉल विवाद को बीजेपी जानबूझकर चुनावी मुद्दा बना रही है। ‘सामना’ के अनुसार, अगर बीजेपी इस विषय को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भुनाने की कोशिश करती है, तो वहां ममता बनर्जी की प्रचंड और शानदार जीत सुनिश्चित है। संपादकीय में यह स्पष्ट किया गया है कि जनहित के वास्तविक मुद्दों की कमी के कारण सत्ताधारी दल इस तरह के भावनात्मक विषयों को राजनीतिक रंग दे रहा है।

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल तोड़ने पर शिवसेना UBT ने बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए राजनीतिक रूप दिया जा रहा है.

संपादकीय के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचीं, तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मौजूद नहीं थीं. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यह प्रचार शुरू कर दिया है कि यह भारत के राष्ट्रपति का अपमान है. 

संपादकीय में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति भवन की प्रतिष्ठा और संवैधानिक पदों की गरिमा को बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है. पश्चिम बंगाल की इस घटना ने एक बार फिर इस विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस को जन्म दे दिया है.

लेख के अनुसार, ममता बनर्जी का दिया गया स्पष्टीकरण समझ जाना चाहिए कि राष्ट्रपति की यात्रा सरकार को विश्वास में लिए बिना तय की गई थी. संपादकीय में यह भी कहा गया कि बीजेपी ने इस विवाद को आदिवासी महिला के सम्मान से जोड़ने की कोशिश की.

‘सामना’ का मानना है कि राष्ट्रपति पद को राजनीतिक विवादों और चुनावी रैलियों में घसीटना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। पश्चिम बंगाल की घटना को जिस तरह से राष्ट्रीय स्तर पर तूल दिया जा रहा है, वह केवल ममता बनर्जी की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने का एक असफल प्रयास है। संवैधानिक पदों का राजनीतिकरण करने के बजाय सरकार को जनहित के बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m