देवगुरु बृहस्पति 120 दिन की वक्री चाल के बाद अब मार्गी यह अवस्था में आने वाले हैं, यानी अपनी सीधा चाल मैं गोचर करने वाले हैं, ज्योतिष शास्त्र में गुरु को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. जिनका राशि परिवर्तन करना या नक्षत्र परिवर्तन करना सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है.

इस समय गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार 11 मार्च को सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर गुरु वक्री से मार्गी यानी सीधी चाल में आ जाएंगे. गुरु 2 जून तक मिथुन राशि में ही रहेंगे और उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं 13 दिसंबर तक गुरु मार्गी अवस्था में रहेंगे. गुरु की सीधी चाल का असर कुछ राशियों के लिए खास माना जा रहा है. इन राशियों को धन, करियर और जीवन के अन्य क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है.
मेष राशि
गुरु आपकी राशि से तीसरे भाव में मार्गी होंगे. धन से जुड़े मामलों में फायदा मिलने की संभावना है. मकान या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं.
सिंह राशि
गुरु आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे. लंबे समय से चली आ रही कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. काम में प्रगति के योग बन रहे हैं. व्यापार करने वालों को लाभ मिल सकता है. सही फैसले लेने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
कर्क राशि
गुरु के मार्गी होने से लाभ के अवसर बन सकते हैं. कुछ लोगों को काम से जुड़ी बड़ी डील मिलने की संभावना है. आय में बढ़ोतरी हो सकती है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और बातचीत से कई समस्याओं का हल निकल सकता है.
कन्या राशि
गुरु आपकी राशि से दसवें भाव में मार्गी होंगे. कामकाज को लेकर स्थिति बेहतर हो सकती है. नौकरी करने वालों के टारगेट पूरे हो सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को कमाई के नए मौके मिल सकते हैं. आय बढ़ने के संकेत हैं.
तुला राशि
गुरु आपकी राशि से नौवें भाव में मार्गी होंगे. मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. यात्रा के योग बन सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए विचार मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ की संभावना है.
मीन राशि
गुरु आपकी राशि से सातवें भाव में मार्गी होंगे. जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. करियर में विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को मेहनत का परिणाम मिल सकता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

