CM Nitish: सीएम नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत आज बुधवार को अररिया पहुंचे। जहां, उन्होंने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए लालू-रबड़ी के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए राजद पर जमकर निशाना साधा। हालांकि संबोधन के दौरान सीएम नीतीश की जुबान एक बार फिर से फिसल गई, जिसे लेकर एक बार फिर से उनके सेहत को लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई है।

दरअसल संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री एक तरफ जहां, अपने कार्यकाल के दौरान की गई विकास योजनाओं को गिना रहे थे। तो वहीं, दूसरी तरफ लालू-रबड़ी के शासनकाल का जिक्र कर विपक्ष पर हमला भी बोल रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि, आप अच्छी तरह जानिए पहले महिला का कुछ था जी, कोई पहले वाला कुछ करता था, जो था कभी महिला को किया था अपने 7 साल में हट गया था तो अपनी बेटी को लगा दिया था। लेकिन कहीं महिला को नहीं कुछ किया था।

दरअसल सीएम नीतीश का मतलब यहां रबड़ी देवी से था। गलती से उन्होंने यहां बेटी का जिक्र कर दिया। गौरतलब है कि 1997 में चारा घोटाला मामले में जब लालू यादव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तो उन्होंने अपनी जगह रबड़ी देवी को बिहार का सीएम बनाया था। लेकिन संबोधन के दौरान सीएम नीतीश की जुबान फिसल गई और उन्होंने राबड़ी देवी को लालू यादव की बेटी बता दिया।

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि, पहले की सरकारों में महिलाओं के लिए कुछ खास नहीं किया गया था, जबकि उनकी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। पंचायती राज के अलावा 2013 में हमने पुलिस में हमने 35 प्रतिशत महिला आरक्षण किया। यह देश में कहीं भी नहीं है। हम लोगों ने किया है। बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे अधिक है।

ये भी पढ़ें- वो जीत का दावा क्या करेंगे? तेजस्वी के दावे पर सम्राट चौधरी का तगड़ा पलटवार, बोले- 2005 से चुनाव हार रहा लालू परिवार