रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया टीम की नई सूची जारी कर दी है। इसमें प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश सहसंयोजक बनाए गए हैं। अनुराग अग्रवाल, गौरीशंकर श्रीवास, राजीव चक्रवर्ती समेत 10 लोगों को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 11 मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति की गई है।

पार्टी संगठन की ओर से जारी इस घोषणा में मीडिया विभाग को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई है। नई टीम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और पार्टी के विचारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना बताया गया है।

देखें लिस्ट –