Farooq Abdullah Firing Incident Video: जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir ) के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला हुआ है। फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात एक शख्स ने सिर पर बंदूक तानकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हमलावर का नाम कमल सिंह है जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 20 साल से इस हमले की योजना बना रहा था। यही मेरा मकसद था।
फायरिंग के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें हमलावर कमल सिंह जामवाल को पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के पीछे से जाकर सिर पर बंदूक ताने देखा जा सकता है। वो अचानक फायरिंग कर देता है। इसके बाद कुछ लोग घेरकर मारते-पीटते भी नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान ये हमला हुआ। पुलिस और NSG के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात थे, जो तुरंत हरकत में आए और हमले को नाकाम कर दिया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जिस बंदूक से उसने गोली चलाई थी, उसे जब्त कर लिया गया है।
कौन है हमलावर और उसने क्या कहा?
फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले आरोपी का नाम कमल सिंह जामवाल है। यह जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमल सिंह का जन्म 1963 में हुआ था। जम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में उसकी कई दुकानें हैं। वह इन दुकानों से मिलने वाले किराए के जरिए अपना जीवनयापन करता है। अब तक हुई पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यह मेरा पर्सनल एजेंडा था. जिस बंदूक से गोली चलाई गई, वह आरोपी की ही है।
चश्मदीदों ने क्या बताया?
शादी समारोह में मौजूद राकेश सिंह ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष की बेटी की शादी थी। हम सब बैठे हुए थे। तभी डॉक्टर साहब (फारूक अब्दुल्ला) ने बोला कि अब जाते हैं। हम लोग सब जा ही रहे थे कि तभी एक आदमी आया और उसने डॉ. साहब के पीछे रिवॉल्वर तान दी। सिक्योरिटी वाले ने हटाया और गोली ऊपर चली गई। उन्होंने दावा किया कि न कोई सिक्योरिटी वाला था और न कोई पुलिस वाला था। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले को देख रही है। फारूक अब्दुल्ला समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। हमलावर पुलिस स्टेशन में है।
फारूक अब्दुल्ला 3 बार CM रह चुके हैं
डॉं फारूक जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष हैं। वे तीन बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके पिता शेख अब्दुल्ला भी मुख्यमंत्री थे। फारूक के बेटे उमर अब्दुल्ला अभी राज्य के मुख्यमंत्री हैं। फारूक ने मेडिकल की पढ़ाई की और कुछ समय तक डॉक्टर के रूप में काम किया, लेकिन बाद में वे राजनीति में आ गए और अपने पिता की पार्टी से जुड़कर सक्रिय राजनीति करने लगे। सीएम के रूप में फारूक का पहला कार्यकाल 1982 से 1984 तक रहा। 1986 से 1990 तक वे दूसरी बार और 1996 से 2002 तक तीसरी बार मुख्यमंत्री रहे। वे लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। अब्दुल्ला 2009 से 2014 तक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

