UP Weather Today: यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कोहरा और तीखी धूप के साथ अब प्रदेश में काले बादल छाने की संभावना है। रविवार से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में झोंकेदाव हवाए चलेंगी। इस दौरान बादल बरसने का भी अनुमान है। दो से तीन दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल ऐसे ही रहेगा। जिसके बाद कई जिलों के तापमान में कमी आएगी।

सुबह-सुबह हल्की धुंध

मौसम जानकारों के मुताबिक आज प्रदेश के दोनों ही संभाग में सुबह-सुबह हल्की धुंध देखने को मिलेगी। इस दौरान गर्मी भी लोगों को सताएगी। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।गाजियाबाद, रामपुर, वाराणसी, गाजीपुर, झांसी, गोरखपुर, ललितपुर, रायबरेली, महोबा, (UP Weather Today) अमेठी, आगरा, मथुरा और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 12 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ यूपी को प्रभावित करेगा। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने (UP Weather Today)को मिलेगा। बीते 24 घण्टे में सबसे अधिक तापमान बांदा जिले में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।