बलरामपुर। सीएम योगी बलरामपुर जिले के दौरे पर है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। पहले दिन उन्होंने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही आगामी पर्व और त्यौहारों को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, देवीपाटन आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जाए।
देवीपाटन मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना
सीएम योगी अपने दौरे के दूसरे दिन पूरे विधि विधान के साथ सुबह मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ ही गायों को भोजन कराएंगे। उसके बाद देवीपाटन मंदिर से हेलीकॉप्टर से लखनऊ लौट जाएंगे। जिसको लेकर अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिली है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
READ MORE: यूपी में मौसम का डबल अटैक! कहीं धूप तो कहीं घिर आया बदरा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बता दें कि सीएम योगी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहे। साथ ही शोहदों, चेन स्नेचरों और अन्य अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसे अपराधियों की फोटो सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर भी जारी की जाए, जिससे उनमें कानून का भय बना रहे।
सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मां पार्टेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को तेज करते हुए इसे मई तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को एक शोध केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

