Rohini Acharya: बिहार समेत पूरे देश में एलपीजी गैस की किल्लत हो गई है, जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह होते ही गैंस एजेंसियों के बाहर एलपीजी लेने को लेकर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं, कमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगने से कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर हैं। इस बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एलपीजी की किल्लत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला बोला है।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर तंज कसते हुए लिखा- सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? प्रधानमंत्री जी…
रोहिणी ने लिखा- प्रधानमंत्री लाइन लगवाओ योजना (PMLLY) के अंतर्गत मोदी जी ने पहले नोट बदलने के लिए लाइन लगवाई , फिर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगवाई और अब गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगवा रहे हैं।
रोहिणी ने आगे लिखा- अपने को चमकाने-दिखाने की बीमारी से ग्रस्त, आपदा-विपदा इमरजेंसी को जश्न के इवेंट में तब्दील कर आम जनता के जख्मों पर नमक-मिर्ची रगड़ने, कुरेदने के लिए जाने जाने वाले प्रधानमंत्री जी… बस इस बार फिर से अगर आप थाली-कटोरा या खाली गैस सिलेंडर ही पिटवा देते, दीया-मोमबत्ती या पटाखे जलवा देते, तो तमाशा खड़ा करने का आपका प्रयोजन भी पूरा हो जाता और आपको महावतार मान पूजने वाले आपके अनन्य भक्तों को सिलेंडर का जिक्र करने की बजाए ” महामानव नरेंदर .. नरेंदर .. नरेंदर ” का जयकारा लगाने का एक और बहाना मिल जाता।
गौरतलब है कि एलपीजी की मांग को लेकर देश में मचे हाहाकार के बीच केंद्र सरकार ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। साथ ही केंद्र का कहना है कि एलपीजी की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने को कहा है। सरकार का मानना है कि सप्लाई चेन जरूर प्रभावित हुई है, लेकिन हमें उम्मीद है कि हम इस संकट से उबर जाएंगे, जैसे हम कोरोना काल में उबरे थे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

