अमेरिकी पेंटागन ने कांग्रेस को एक क्लोज्ड-डोर ब्रिफिंग में बताया है कि ईरान के खिलाफ जंग के पहले छह दिनों में ही 11.3 बिलियन डॉलर (करीब 94,000 करोड़ रुपये) से ज्यादा खर्च हो चुके हैं. इस मीटिंग में शामिल तीन अधिकारियों ने यह आंकड़े जारी किए हैं. ईरान के साथ जंग में हुए खर्च का ये अब तक का सबसे बड़ा अनुमान है जो कांग्रेस को मिला है, लेकिन इसमें कई खर्च शामिल नहीं हैं. पेंटागन अधिकारियों ने बताया कि ये फिगर मुख्य रूप से हथियारों और गोला-बारूद पर हुए खर्च को कवर करता है. इसमें पहले से मिलिट्री हार्डवेयर और पर्सनल की तैयारी का खर्च नहीं जुड़ा है. इस कारण लॉमेकर्स का मानना है कि असली नंबर और भी बहुत बढ़ेगा, क्योंकि पहले हफ्ते के बाकी खर्चों की गिनती अभी जारी है.
मिडिल ईस्ट में कई बड़े युद्ध के पीछे अमेरिका का हाथ रहा है. इस बार भी ईरान से वह इजरायल के साथ लड़ रहा है, लेकिन अब ट्रंप पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, जो मुसीबत बन गया है.
पहले दो दिनों में ही अमेरिकी मिलिट्री ने 5.6 बिलियन डॉलर के मुनिशन्स इस्तेमाल कर दिए थे. ये पहले सार्वजनिक रूप से बताए गए नंबर से कहीं ज्यादा है. सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) ने अनुमान लगाया था कि पहले 100 घंटों में खर्च 3.7 बिलियन डॉलर होगा, यानी रोजाना करीब 891 मिलियन डॉलर, लेकिन असल में खर्च इससे ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है.
कुछ रिपब्लिकन सीनेटर जैसे मिच मैककोनेल (केंटकी) ने कई बार कहा है कि अमेरिका को मुनिशन्स प्रोडक्शन बढ़ाना चाहिए, लेकिन दूसरे रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स सप्लीमेंटल फंडिंग पैकेज को लेकर बिना पूरी स्ट्रैटेजी के वे इमरजेंसी फंडिंग को सपोर्ट नहीं करेंगे.
कांग्रेस में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये जंग लंबी चलेगी और अमेरिकी टैक्सपेयर्स पर कितना बोझ पड़ेगा? ट्रंप प्रशासन ने पहले कहा था कि जंग जल्द खत्म हो जाएगी, लेकिन अब खर्च के ये आंकड़े दिखा रहे हैं कि ये कितनी महंगी पड़ रही है.
अब मिलिट्री सस्ते विकल्प जैसे जॉइंट डायरेक्ट अटैक मुनिशन (JDAM) की तरफ शिफ्ट हो रही है, जहां छोटे वारहेड की कीमत सिर्फ 1,000 डॉलर और गाइडेंस किट 38,000 डॉलर के आसपास है. पहले हमलों में इस्तेमाल हुए हथियारों में AGM-154 ग्लाइड बॉम्ब शामिल थे, जिनकी कीमत 5.78 लाख से 8.36 लाख डॉलर तक होती है. अमेरिकी नेवी ने दो दशक पहले 3,000 ऐसे बॉम्ब खरीदे थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

