संदीप शर्मा, विदिशा। सरकार चाहे लाख जतन कर ले, परंतु फिर भी सरकारी शिक्षक अपने कामों से बाज नहीं आते। हाल ही में ताजा मामला मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर तहसील के ग्राम लाखुली से सामने आया है। जहां पर 11:00 बजे के बाद भी स्कूल खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बच्चे स्कूल के सामने तपती धूप में खड़े रहे, लेकिन स्कूल फिर भी नहीं खुला।
READ MORE: ‘मम्मी-पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना’: 16 साल का नाबालिग लेटर लिखकर लापता, पत्र में प्रेमानंद महाराज का जिक्र
जब इस बात की जानकारी गांव के सरपंच अरविंद गोस्वामी को लगी, तो वह स्कूल पहुंचते हैं और शिक्षकों से बात करते हैं। उनका कहना है कि 10.30 तक कोई शिक्षक स्कूल में नहीं था। 11:00 बजे कॉपियां बांटी गई थी और कुछ शिक्षकों ने कहा कि हमारी ड्यूटी काफी चेक करने में लगी थी। सरपंच का कहना है कि बच्चों की भविष्य का सवाल है, स्कूल पर ध्यान देना चाहिए।
READ MORE: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर फिर भरी हुंकारः बोले- गुब्बारा फेंकने जैसी छोटी बात पर हत्या, भविष्य के लिए बड़े खतरे का संकेत
इस पूरे मामले से परेशान विद्यार्थियों ने मीडिया के माध्यम से अपनी समस्या सामने रखी। बच्चों का कहना है कि वे रोज समय पर स्कूल पहुंचते हैं, लेकिन कई बार उन्हें लंबे समय तक बाहर इंतजार करना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

