जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के ऊपर गोली चलाने वाले कमल सिंह जामवाल को कोर्ट ने पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। बुधवार को जम्मू के एक प्राइवेट शादी समारोह में निकलते वक्त कमल सिंह जामवाल ने फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाई थी। पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला इस हमले में बाल-बाल बच गए थे। अब्दुल्ला के पीछे चल रहे कमांडो ने कमाल सिंह को जमीन पर गिराकर पिस्टल छीनी थी। गुरुवार को कमाल सिंह जामवाल को कड़ी सुरक्षा में जम्मू कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से हमलावर आरोपी को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। जम्मू कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल काफ्रेंस ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। फारूक अब्दुल्ला ने हमले के बाद पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि वह उन्हें अल्लाह ने बचा लिया। गुरुवार को पूरे दिन जम्मू में गहमागहमी रही। कोर्ट ने 63 साल को हमलावर आरोपी को कमल सिंह जामवाल को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पिता के ऊपर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने लिखा था कि अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बचे थे। कोई Z+ NSG प्रोटेक्टेड पूर्व CM के इतने करीब कैसे पहुंच गया? फारूक अब्दुल्ला (88) पर हमला 11 मार्च की रात को ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में हुआ था। यह हमला रात 8 से नौ बजे के बीच हुआ था।
डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने की बात भी सामने आई थी। फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि मैं चल रहा था तभी पटाखे की आवाज आई। गर्दन पर कुछ गर्मी लगी तो मुझे लगा कि पटाखा गिर गया होगा। तभी जल्दी-जल्दी मुझे गाड़ी में बैठा दिया। अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उसने क्यों गोली चलाई। उसे क्या रंजिश है। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने सभी के लिए काम किया। कोई नफरत नहीं फैलाई।
आरोपी का कहना था कि मै 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारने का मौका ढूंढ रहा था। आरोपी ने ऑन कैमरा कहा था कि उसने किसी के कहने पर नहीं बल्कि अपनी मर्जी से गोली चलाई थी। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के घर को सील कर दिया है।
पुलिस आरोपी के पिछली हिस्ट्री को खंगाल रही है।प्राथमिक जांच में पुलिस ने किसी आतंकवादी एंगल से इनकार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 63 साल के कमल सिंह जमवाल के रूप में की, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी है। जम्मू कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल काफ्रेंस ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

