अमेरिका और ईरान के भी जंग के साथ बयानबाजी भी काफी तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खर्ग द्वीप को तबाह करने के दावे के बीच ईरान ने भी कटाक्ष किया है. शिया मुल्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा है कि मात्र 14 दिन की जंग में हमने अमेरिका से भीख मंगवा दिया है. ईरान का यह बयान रूस से तेल खरीदने की अमेरिकी अपील को लेकर आया है. दरअसल, अमेरिका ने दुनिया के देशों से रूस से तेल खरीदने की अपील की है ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल को थामा जा सके.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि मात्र 14 दिन की जंग में उनके मुल्क ने अमेरिका से भीख मंगवा दी है. आज अमेरिका दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा कि वे रूस से तेल खरीदे. ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव न बढ़े.
ईरान के खर्ग द्वीप को तबाह करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बीच तेहरान ने भी बेहद चुभने वाला कटाक्ष किया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- अमेरिका महीनों से भारत पर रूसी तेल नहीं खरीदने का दबाव बना रहा था, लेकिन ईरान के साथ दो सप्ताह की जंग में ही व्हाइट हाउस अब भारत सहित दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है. वह भीख मांग रहा है कि दुनिया रूस से तेल खरीदे.
अब्बास अरागची ने यूरोपीय देशों को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि वे अमेरिका के इस ‘अवैध जंग’ को सपोर्ट कर रहे हैं. उनको लगता है कि वे ईरान के खिलाफ अमेरिकी का इस अवैध जंग को सपोर्ट कर रूस के खिलाफ वाशिंगटन का समर्थन हासिल कर लेंगे. लेकिन, यह एक बकवास सोच है.
ईरान के विदेश मंत्रायल ने एक्स पर अपने बयान के साथ फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट भी पोस्ट की है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे कच्चे तेल के बढ़ते दाम से रूस को फायदा हो रहा है. उसकी कमाई बढ़ गई है. अरागची के इस बयान से कुछ समय पहले ही ट्रंप प्रशासन ने दुनिया के देशों के रूस से तेल खरीद की 30 दिनों तक छूट देने की घोषणा की थी.
बीते सप्ताह अमेरिका वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि वाशिंगटन ने भारत को रूस से समंदर में फंसे को तेल खरीदने की अनुमति दी, ताकि तेल बाजार में तेल की आपूर्ति बढ़ाई जा सके. उन्होंने कहा था कि भारतीय अच्छे एक्टर रहे हैं. हमने उनसे रूस तेल की खरीद रोकने को कहा था. उन्होंने ऐसा किया. उन्होंने अमेरिका के अनुरोध को मान लिया था. अब हम उन्हें अस्थायी छूट दे रहे हैं.
अमेरिका ने इस छूट की घोषणा तब की है जब दुनिया के बाजार में कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है. ईरान जंग और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में बाधा के कारण सप्लाई बाधित हुई है. इसके कारण रेट बढ़े हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

