Molestation By Cab Driver in Delhi: दिल्ली में कैब ड्राइवर की गंदी हरकत एक बार फिर सामने आई है। यहां रोहिणी से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ बाइक कैब ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बाइक कैब चालक (bike cab driver) ने बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी की। महिला ने शोर मचाया को आरोपी महिला को पीतमपुरा में छोड़कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

दरअसल पूरा मामला 12 मार्च 2026 की है। पीड़िता ने रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट जाने के लिए ऑनलाइन कैब ऐप के जरिए एक बाइक बुक की थी। ऐप पर बाइक चालक का नाम सचिन दिखाई दे रहा था।

 पीड़िता के अनुसार, सफर शुरू होने के कुछ ही देर बाद चालक की नीयत बदल गई और उसने गलत हरकतें शुरू कर दीं। पीड़िता का आरोप है कि चालक सचिन उसे बार-बार गलत तरीके से छूने लगा।  महिला का आरोप है कि राइडर बेहद तेज गति से बाइक चला रहा था और बार-बार कहने के बावजूद उसने गति कम नहीं की। इतना ही नहीं, वह तय रास्ते से भी भटक गया। आरोप है कि जब बाइक सेक्टर-13 की डिवाइडिंग रोड केएनके मार्ग पर पहुंची तो राइडर ने महिला के साथ गलत हरकतें शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी भी दी।

हिम्मत दिखाकर बचाई जान

डरी हुई महिला ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर बाइक नहीं रोकी तो वह चलती बाइक से ही कूद जाएगी। पकड़े जाने के डर से आरोपी चालक ने पीतमपुरा के एफ-यू ब्लॉक स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास बाइक रोकी और महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला की शिकायत मिलने के बाद केएनके मार्ग थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर नंबर 97/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने BNS की धारा 74, 79 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया, जो दिल्ली के बवाना के पास बादली गांव का रहने वाला है.।पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m