केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें केरल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी नेमम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को, कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन चुनाव लड़ेंगे.

बीजेपी से पहले सत्तारूढ़ एलडीएफ सरकार की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी थी।

बीजेपी ने आगामी केरलम विधानसभा चुनावों के लिए 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर, वी. मुरलीधरन को कझाकूटम, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से टिकट दिया है.

 कांग्रेस छोड़कर आए सी रघुनाथ कन्नूर से चुनाव लड़ेंगे। राज्य नेतृत्व की ओर से दी गई लिस्ट में राष्ट्रीय नेतृत्व ने दखल दिया था। इसी आधार पर पहली लिस्ट जारी की गई। पता चला है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बीजेपी के कुछ प्रमुख नेताओं के नाम लिस्ट से हटा दिए हैं। इन नेताओं को 17 तारीख को फिर से दिल्ली बुलाया गया है। 

वहीं, पहली सूची में नव्या हरिदास को टिकट मिला है जो कि वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

आज घोषित किए गए उम्मीदवारों के नाम निम्न हैं-

क्रम संख्याविधानसभा सीटउम्मीदवार
1मंजेश्वरमके. सुरेंद्रन
2उदमामनुलाल मेलोथ
3कान्हांगडबलराज एम
4पय्यानूरए.पी. गंगाधरन
5अझिकोडके.के. विनोद कुमार
6कन्नूरसी. रघुनाथ
7मनंतवाडी (ST)पी. श्याम राज
8सुल्तानबथेरी (ST)कविता ए.एस.
9वडाकराएडवोकेट के. दिलीप
10कुट्टियाडीरामदास मनलेरी
11नाडापुरमसी.पी. विपिन चंद्रन
12कोइलांडीसी.आर. प्रफुल कृष्णन
13पेरम्ब्राएम. मोहनन मास्टर
14बालुसेरी (SC)सी.पी. सतीशन
15एलाथुरटी. देवदास
16कोझिकोड उत्तरनव्या हरिदास
17कोझिकोड दक्षिणटी. रनीश
18बेपोरएडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू
19कुन्नमंगलमवी.के. सजीवन
20शोरानूरशंकु टी दास
21ओट्टापलममेजर रवि
22मालमपुझासी. कृष्णकुमार
23पलक्कड़शोभा सुरेंद्रन
24चेलक्कारा (एससी)के. बालाकृष्णन
25मनालूरएड. के.के. अनीश कुमार
26त्रिशूरपद्मजा वेणुगोपाल
27इरिंजलाकुडासंतोष चेराक्कुलम
28देवीकुलम (एससी)एस. राजेंद्रन
29पालासीन जॉर्ज
30वैकोम (एससी)के. अजित
31कांजीरापल्लीजॉर्ज कुरियन
32पूंजरपी.सी. जॉर्ज
33अम्बलपुझाअरुण अनिरुद्धन
34हरिपदसंदीप वाचस्पति
35चेंगन्नूरएम.वी. गोपकुमार
36तिरुवल्लाअनूप एंटनी जोसेफ
37करुनागप्पल्लीवी.एस. जितिन देव
38कुन्नथुर (एससी)राजी प्रसाद
39कोट्टाराक्काराआर.रश्मि
40चथन्नूरबी.बी. गोपाकुमार
41अट्टिंगल (एससी)पी.सुधीर
42नेदुमंगदयुवराज गोकुल
43कज़हाकुट्टमवी. मुरलीधरन
44वट्टियूरक्कवुआर. श्रीलेखा
45नेममराजीव चंद्रशेखर
46परसालाएडवोकेट गिरीश नेय्यर
47कट्टाकडापी.के. कृष्णदास

बता दें कि राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.चुनाव के लिए 16 मार्च को अधिसूचना जारी होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 23 मार्च होगी. 24 मार्च को नामांकन पत्र की जांच होगी. 26 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m